जनता कर्फ्यू लगाए आत्मसंयम

मोदी जी का सन्देश है प्यारा
देश हित में है ये सारा
स्वच्छता का रखो ख्याल
जनता का रखें खास ख्याल।।

अफवाहों को न फैलाएँ
अपने को स्वच्छ बनाएँ
छोटी-छोटी बातों का
रखें खास ख्याल।।

बार-बार हाथों को धोएँ
नाक, मुँह पर न लगाएँ
छींके खाँसे तो नाक मुँह
पर रखो रुमाल।।

सही-सही है बात ये देखो
चिंता छोड़ो, चिंता छोड़ो
बस रखो अपनी सावधानियाँ।।

नहीं करो कोई कमी
बड़ी-बड़ी नहीं छोटी-छोटी
हैं सावधानियाँ
बिना जरूरत न निकलो बाहर

आदरणीय मोदी जी की अपील
22 मार्च को रहो घर के अंदर
जनता कर्फ्यू लगाए आत्मसंयम
देश हित में कोरोना से बचने का प्रयास सफल बनाएँ
इस सन्देश को हर भारतवासी को
सफल बनाना है कोरोना से सबको
बचाना है
बिना जरूरत न निकलो बाहर।।

रचयिता
माधुरी पौराणिक,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय हस्तिनापुर,
विकास खण्ड-बड़ागाँव,
जनपद-झाँसी।

Comments

Total Pageviews