जनसंख्या नियंत्रण

बढ़ रहा बोझ धरा पर लोगों का,
और घट रही हैं सुविधाएँ...

आबादी खूब बढ़ी है,
संसाधन की बड़ी कमी है।
परिवार को छोटा रख लो कि
घट रही हैं सुविधाएँ।

परिवार जो छोटा होगा,
बढ़िया सा पोषण होगा।
परिवार नियोजन अपना लो कि
घट रही हैं सुविधाएँ।

जन-जन को शिक्षित करके,
रोको आबादी बढ़ना।
खींचो जनसंख्या की लगाम,
कि घट रही हैं सुविधाएँ।

रचयिता
अशोक कुमार,
सहायक अध्यापक,
कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय रामपुर कल्याणगढ़,
विकास खण्ड-मानिकपुर,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews