आये नौराते

शारदीय नौरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ
माँ शारदे आपके घर सुख व शान्ति बरसाएँ।

माँ की महिमा है सबसे निराली,
तेरा वचन कभी जाए न खाली।

मातारानी हैं सबकी पालनहार,
इनके यश से ही होगा बेड़ा पार।

अम्बे, भवानी, दुर्गा, काली,
हैं सब की ये ही रखवाली।

बड़े भाग से आते ये नौराते,
सबको ये बहुत इंतज़ार कराते।

लेने माता रानी का आशीर्वाद,
फूल, फल और प्रसाद चढ़ाते।

माँ की कृया जिस पर हो जाए,
कोई विघ्न न उसके घर आए।

करता है जो माता की सेवा,
उसका हर काम सफ़ल हो जाए।

रचयिता
बबलू सोनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय कसराँव,
विकास खण्ड-हथगाम,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews