हो नया साल मंगलमय

हो नया साल मंगलमय आपको और सलामत रहें आप और आपके।
जो ना पूरे हुए बीते साल में, वो सभी ख्वाब पूरे हों आपके।
हो नया साल मंगलमय....... ‌‌

जिन्दगी में कभी कुछ कमी ना रहे, उलझनों से कभी वास्ता ना रहे।
है प्रभु से यही प्रार्थना बस मेरी, दूर हों दुःख सभी मेरे और आपके।
हो नया साल मंगलमय..............

खूब खिलता महकता चमन ये रहे, शीष ऊँचा उठाये वतन ये रहे।
ना जगह कोई हो हिंसा के लिए, प्रेम हो दिल में मेरे और आपके।
हो नया साल मंगलमय............

मान सम्मान सबको मिलता रहे, बैर की भावना दिलों से दूर हो।
कीर्ति और यश फैले चारों तरफ, आपको हक़ मिलें सारे आपके।
हो नया साल मंगलमय….....…

माँ बहन बेटियों को सुरक्षा मिले, सबके दिल में हो इनके लिए अपनापन।
दूर हैवानियत हो दिल से हैवानों के, दिल में इन्सानियत हो मेरे आपके।
हो नया साल मंगलमय आपको, और सलामत रहें आप और आपके।
हो नया....

रचयिता
सोमपाल सिंह प्रजापति "सोम",
सहायक अध्यापक,
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखलढूंगा,
विकास खण्ड-कोटाबाग,
जनपद-नैनीताल,
उत्तराखण्ड।

Comments

Total Pageviews