वन्य जीव जीवन का आधार

सभी जीवों में
ईश्वर का वास है,
पेड़-पौधे, जीव-जन्तु
पृथ्वी के परिवार हैं।

जंगल का सफ़ाया और
वृक्षों की कटाई होना,
पृथ्वी के जीवधारियों पर
मानो बड़ा अत्याचार है।

वन्य जीवधारियों से ही
हमारा पर्यावरण संतुलित है,
इनका संरक्षण करना
मानव का अधिकार है।

जल से जीवन है तो
वृक्षों से वायु प्राण है,
हर जीव एक-दूसरे से पूरक
ये सभी जीवन का आधार है।

पृथ्वी पर मानव को
जीवन कायम रखना है,
ठेस न पहुँचे वन्यजीवों को
अब हम सब तैयार हैं।
       
रचयिता
चैतन्य कुमार,
सहायक शिक्षक,
मध्य विद्यालय तीरा,
ग्राम+पत्रालय:- तीरा खारदह,
प्रखण्ड:- सिकटी,
भाया:- कुर्साकाँटा,
जिला:- अररिया,
राज्य:- बिहार।

Comments

Total Pageviews

1165035