निष्ठा प्रशिक्षण - उत्तम शिक्षण

शिक्षक हम सारे एकीकृत कर दिए भाई।
देश में देखो समग्र शिक्षा निष्ठा ले आई।।

शिक्षा में समर्पण की सभी बातें दोहराईं।
शैक्षिक गुणवत्ता उत्तम निष्ठा प्रशिक्षण में पाईं।।

1- आँगनबाड़ी तीन वर्ष का बच्चा करें दाखिल।
दो वर्ष की पूर्व-प्राथमिक शिक्षा भी है आई।।

2- छः बर्ष का बच्चा अक्षर अंक बोलना जाने।
प्राथमिक विद्यालयों में जब आए करने पढ़ाई।।

3- सारे शिक्षक रुचि ले-लेकर विषयों को पढ़ाएँ।
बेसिक के छात्र बहुत ही योग्य बन जाएँगे भाई।।

4- प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षामित्र और अनुदेशक।
कार्यों से लीडर बाई एक्शन बनते दे रहे दिखाई।।

5- हिन्दी, गणित, सामाजिक विज्ञान कठिन अब नहीं है।
अंग्रेजी की ग्रामर सरल तरीकों से समझ में है आई।।

6- बेटा-बेटी एक समान अब भेद नहीं होने देंगे।
शिक्षित हों दोनों अच्छी सोच समाज ने बनाई।।

7- विद्यालय में मद जिस विकास के लिए आता।
विद्यालय की उस मद से बदलो रंगत बताई।।

शिक्षक हम सारे एकीकृत कर दिए भाई.............

रचयिता
श्रीमती नैमिष शर्मा,
एस0आर0 पी0 निष्ठा प्रशिक्षण,
विकास खण्ड-मथुरा,
जिला-मथुरा।
उत्तर प्रदेश।

Comments

Total Pageviews