होली का आया त्योहार
रंग बिरंगा ये त्योहार,
खुशियों की लाता बौछार,
हर चेहरे पर सजे गुलाल,
होली का आया त्योहार ........2
स्नेह से रंग दे दुनिया सारी
जात, पात से बन बेगानी,
दिल से दिल मिल जाए आज,
होली का आया त्योहार .........2
ऊँच, नीच निर्बल सबल को,
बढ़कर गले लगाना है,
आओ बच्चों इस होली पर,
कुछ नवीन कर जाना है।
होली का आया त्योहार ........2
प्रेम प्रीत का सबक सिखाये,
मिलकर गुजिया मिठाई खाएँ,
रंग लगाएँ खुशी मनाएँ,
इंद्रधनुष से हम बन जाएँ।
होली का आया त्योहार.........2
रचयिता
आसिया फ़ारूक़ी,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय अस्ती,
नगर क्षेत्र-फतेहपुर,
जनपद-फतेहपुर।
खुशियों की लाता बौछार,
हर चेहरे पर सजे गुलाल,
होली का आया त्योहार ........2
स्नेह से रंग दे दुनिया सारी
जात, पात से बन बेगानी,
दिल से दिल मिल जाए आज,
होली का आया त्योहार .........2
ऊँच, नीच निर्बल सबल को,
बढ़कर गले लगाना है,
आओ बच्चों इस होली पर,
कुछ नवीन कर जाना है।
होली का आया त्योहार ........2
प्रेम प्रीत का सबक सिखाये,
मिलकर गुजिया मिठाई खाएँ,
रंग लगाएँ खुशी मनाएँ,
इंद्रधनुष से हम बन जाएँ।
होली का आया त्योहार.........2
रचयिता
आसिया फ़ारूक़ी,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय अस्ती,
नगर क्षेत्र-फतेहपुर,
जनपद-फतेहपुर।

Comments
Post a Comment