आया रंगों का त्योहार

हर्षित बेला है होली की,
आया रंगों का त्योहार।
आते-आते संग में अपने,
खुशियाँ लाया हजार।

रंग स्नेह का सभी लगाओ,
प्रेम का उड़े गुलाल।
आपस मे सद्भाव बढ़ाओ,
रहे न कोई मलाल।

दूर भगाओ कपट को मन से,
करो कुशल व्यवहार।
कहे अशोक गुलाल उड़ाओ,
बाँटो खुशी हजार।

रचयिता
अशोक कुमार,
सहायक अध्यापक,
कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय रामपुर कल्याणगढ़,
विकास खण्ड-मानिकपुर,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews