सबसे उत्तम, सबसे अच्छा

स्वयं सुरक्षा, जीवन रक्षा।
कोरोना से बचने का यही उपाय
सबसे उत्तम, सबसे अच्छा।

व्यक्तिगत स्वच्छता पर दें ध्यान।
कपड़ा/रुमाल मुँह पर लगाएँ
खाँसने व छींकने के दौरान।

 न किसी से हाथ मिलायें
 न ही किसी से गले मिलें।
 हाथों को सेनेटाइज करें
 या साबुन पानी से धुलें।

भीड़भाड़ वाले स्थान पर न जाएँ।
जुकाम खाँसी होने पर मास्क लगाएँ। 
व्यक्तियों से 2 मीटर की दूरी रखें बनाएँ।

 अपने आँख, नाक, चेहरे को न छुएँ।
 जितना संभव हो गर्म पानी
 और तरल पदार्थ ही पियें।

 बुखार, साँस लेने में तकलीफ
 सिरदर्द, खाँसी और जुकाम।
 इन लक्षणों को न समझें आम।

 कोरोना वायरस के लक्षण पहचानें।
 यदि दिखें ये उपर्युक्त लक्षण तो
 फ़ौरन जाएँ डॉक्टर को दिखाने।

 अपने उत्तरदायित्वों को जानें।
 तत्पर रहें अपने देश को
इस गंभीर संकट से बचाने।
 दूसरों को जागरूक करें
 और स्वयं भी जानें।

देश के सभी नागरिक स्वस्थ रहें
इसलिए जागरूक हो देश का
हर एक वृद्ध, जवान और बच्चा।

स्वयं सुरक्षा, जीवन रक्षा।
कोरोना से बचने का यही उपाय
सबसे उत्तम, सबसे अच्छा।

रचयिता
रीनू पाल,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय दिलावलपुर,
विकास खण्ड - देवमई,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews