शहीद दिवस
फाँसी पर जो चढ़े खुशी से
वो थे भारत देश के वीर।
रोया उस दिन हर देशवासी
नैनों से सबके बहे थे नीर।
इंकलाब जिंदाबाद नारा बोले
आँखों में अभिमान लिए।
भारत माँ की आजादी के खातिर
संग मौत का सामान लिए।
आजादी का सपना लेकर
बाँध कफ़न जो निकल पड़े।
देख सामने मौत को अपनी
थे वीर वो अविचल खड़े।
रचयिता
प्रतिभा चौहान,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर,
विकास खंड-डिलारी,
जनपद-मुरादाबाद।
वो थे भारत देश के वीर।
रोया उस दिन हर देशवासी
नैनों से सबके बहे थे नीर।
इंकलाब जिंदाबाद नारा बोले
आँखों में अभिमान लिए।
भारत माँ की आजादी के खातिर
संग मौत का सामान लिए।
आजादी का सपना लेकर
बाँध कफ़न जो निकल पड़े।
देख सामने मौत को अपनी
थे वीर वो अविचल खड़े।
रचयिता
प्रतिभा चौहान,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर,
विकास खंड-डिलारी,
जनपद-मुरादाबाद।

Comments
Post a Comment