होली का त्योहार है

खुशियों की बहार है
वर्ष भर का इंतजार है,
गर्मी की शुरुआत हुई
होली का त्योहार है।

गुब्बारों की मार है
पिचकारी का प्रहार है,
हाथों में गुलाल भरा
होली का त्योहार है।

दिलों में सबके प्यार है
भांग पी बदला व्यवहार है,
खुशियों से है चेहरे भरे
होली का त्योहार है।

नफरतों के टूटे तार हैं
रंगों की बौछार है,
गुझियों से है जेबें भरी
होली का त्योहार है।

कोयल की मीठी मल्हार है
ऊर्जा भरी अपार है,
महफ़िल सजी है रंगों से
होली का त्योहार है।

रचयिता
प्रतिभा चौहान,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर,
विकास खंड-डिलारी,
जनपद-मुरादाबाद।

Comments

Total Pageviews