रंगों का त्योहार

रंगों का त्योहार है होली
सौहार्द प्रेम का त्योहार है होली
फाग गाते आयी फगुआ टोली
भारत में त्योहारों की शान है होली
ढोलक, छींका और मंजीरा
सबके मन को भाए गुलाल अबीरा
सुर संगीत की सरिता में सब डुबकी लगाते
बैर भाव छोड़ सभी प्रेम से होली मनाते
रंगों का त्योहार है होली
सौहार्द प्रेम का त्योहार है होली
कृषि प्रधान देश में अन्न देवता पूजे जाते
लहलहाती फसल देख किसान मगन हो जाते
घर से पहले अन्न पावक को समर्पित करते हैं
खुशियों का त्योहार है होली
सबका मन भावन त्योहार है होली
रंगों का त्योहार है होली
सौहार्द प्रेम का त्योहार है होली।

रचयिता
प्रतिमा उमराव,
सहायक शिक्षिका,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमौली,
विकास खण्ड-अमौली,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews