रंगोत्सव
आयी होली आयी होली
आओ मिलकर करें ठिठोली।
भूल पुरानी रंजिश को हम,
मिलकर एक साथ बैठें हम।
लेकर रंग गुलाल भिन्न-भिन्न,
चलो मनायें रूठे मित्र अभिन्न।
याद रहे आजीवन ये प्यारा दिन,
फिर से कभी न कोई हो खिन्न।
बजे ज़ोर-ज़ोर से डीजे,
नाचें एक संग भाई भतीजे।
मारो भर भर के पिचकारी,
चारों ओर मचे किलकारी।
भाईचारे को हम बढायें,
मिलकर संग गुझिया खायें।
सब पर डालें रंग अबीर,
मिलकर खायें पापड़ खीर।
साल भर का है ये त्योहार,
कर दें चलो रंगों की बौछार।
साल भर को त्योहार जाएगा,
बीच में फिर अवसर न आएगा।
करें न हम सब कोई ऐसा काम,
जिससे हो जाए ये दिन बदनाम।
प्रेम और सौहार्द हम सब बाँटेंगे,
भाई चारे के बीच की खाई पाटेंगे।
रचयिता
बबलू सोनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय कसराँव,
विकास खण्ड-हथगाम,
जनपद-फतेहपुर।
आओ मिलकर करें ठिठोली।
भूल पुरानी रंजिश को हम,
मिलकर एक साथ बैठें हम।
लेकर रंग गुलाल भिन्न-भिन्न,
चलो मनायें रूठे मित्र अभिन्न।
याद रहे आजीवन ये प्यारा दिन,
फिर से कभी न कोई हो खिन्न।
बजे ज़ोर-ज़ोर से डीजे,
नाचें एक संग भाई भतीजे।
मारो भर भर के पिचकारी,
चारों ओर मचे किलकारी।
भाईचारे को हम बढायें,
मिलकर संग गुझिया खायें।
सब पर डालें रंग अबीर,
मिलकर खायें पापड़ खीर।
साल भर का है ये त्योहार,
कर दें चलो रंगों की बौछार।
साल भर को त्योहार जाएगा,
बीच में फिर अवसर न आएगा।
करें न हम सब कोई ऐसा काम,
जिससे हो जाए ये दिन बदनाम।
प्रेम और सौहार्द हम सब बाँटेंगे,
भाई चारे के बीच की खाई पाटेंगे।
रचयिता
बबलू सोनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय कसराँव,
विकास खण्ड-हथगाम,
जनपद-फतेहपुर।

Comments
Post a Comment