शहीद दिवस विशेषांक

याद करो उन वीरों की कुर्बानी,
न्योछावर कर दी जिन्होंने अपनी जवानी
उन वीरों की अमर हो गयी गाथा,
हिम्मत देखकर जिनकी ठनका अंग्रजों का माथा।
माँ भारती के थे वो अमर सपूत,
हँसते-हँसते झूल गए फाँसी पर कितने पूत।
लिया अंग्रेजों से लोहा और कर डाला ऐसा काम,
हमेशा लिया जाएगा इनके बलिदानों का नाम।
23 मार्च बन गया इतिहास,
इस दिवस की जानकारी हो हर बच्चे के पास।
ब्रिटिश हुकूमत के सामने कभी न सर झुकाया,
जाने कितने वीरों ने इसके लिए सीने पर गोली खाया।
भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु,
इन्होंने ही आज़ादी की लड़ाई की शुरू।
शहीदों ने खुशी-खुशी फाँसी का फन्दा अपनाया,
किन्तु कभी भी अंग्रेजों के सामने न सिर झुकाया।
देकर अपने प्राणों की आहुति,
अन्ततः देश को स्वतन्त्र कराया।।

रचयिता
बबलू सोनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय कसराँव,
विकास खण्ड-हथगाम,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews