होली
होली आई-- होली आई,
ले अबीर की झोली आई।
आज न कोई राजा-रानी,
आज न कोई पंडित-अज्ञानी।
आज न कोई शत्रु-मित्र,
आज न कोई सौम्य-गुमानी।
मिल-जुल के खेलें सब होली,
आपस में हैं सब भाई-भाई।
होली आई -- होली आई,
ले अबीर की झोली आई।
आज न कोई धनी- रंक,
आज न कोई भिक्षुक-दानी।
आज न कोई अग्रज-अनुज,
आज न कोई चोर -ईमानी।
हुआ आगमन ग्रीष्म ऋतु का,
शरद - ऋतु की हुई विदाई।
होली आई--होली आई-----
----------------------------------
आज न कोई बाल-बुजुर्ग,
आज न कोई गैर-खानदानी।
आज न कोई नर-नारी,
आज न कहीं नारीत्व-मर्दानी।
ससंयम सब खेलें होली,
द्वेष-भाव की करें विदाई।
होली आई------------------
----------------------------------
आज न कोई पक्ष-विपक्ष,
आज न कोई पाखण्डी-विज्ञानी।
आज न कोई जाति-विजाति,
आज न कोई मजहब की बानी।
हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई,
आपस में सब भाई - भाई।
होली आई--होली आई---------
---------------------------------------
आज न कोई अपना-पराया,
आज न कोई मूक-संग बानी।
आज न कोई छूत-अछूत,
आज न कोई बड़कपन-नादानी।
जन-जन में मदमस्ती छाई,
तन-मन में है रंग समाई।
होली आई होली आई,
ले अबीर की झोली आई।
(सब के "विजय" की हो बधाई)
रचयिता
विजय मेहंदी,
सहायक अध्यापक,
KPS(E.M.School)Shudanipur, Madiyahu,
जनपद-जौनपुर।
ले अबीर की झोली आई।
आज न कोई राजा-रानी,
आज न कोई पंडित-अज्ञानी।
आज न कोई शत्रु-मित्र,
आज न कोई सौम्य-गुमानी।
मिल-जुल के खेलें सब होली,
आपस में हैं सब भाई-भाई।
होली आई -- होली आई,
ले अबीर की झोली आई।
आज न कोई धनी- रंक,
आज न कोई भिक्षुक-दानी।
आज न कोई अग्रज-अनुज,
आज न कोई चोर -ईमानी।
हुआ आगमन ग्रीष्म ऋतु का,
शरद - ऋतु की हुई विदाई।
होली आई--होली आई-----
----------------------------------
आज न कोई बाल-बुजुर्ग,
आज न कोई गैर-खानदानी।
आज न कोई नर-नारी,
आज न कहीं नारीत्व-मर्दानी।
ससंयम सब खेलें होली,
द्वेष-भाव की करें विदाई।
होली आई------------------
----------------------------------
आज न कोई पक्ष-विपक्ष,
आज न कोई पाखण्डी-विज्ञानी।
आज न कोई जाति-विजाति,
आज न कोई मजहब की बानी।
हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई,
आपस में सब भाई - भाई।
होली आई--होली आई---------
---------------------------------------
आज न कोई अपना-पराया,
आज न कोई मूक-संग बानी।
आज न कोई छूत-अछूत,
आज न कोई बड़कपन-नादानी।
जन-जन में मदमस्ती छाई,
तन-मन में है रंग समाई।
होली आई होली आई,
ले अबीर की झोली आई।
(सब के "विजय" की हो बधाई)
रचयिता
विजय मेहंदी,
सहायक अध्यापक,
KPS(E.M.School)Shudanipur, Madiyahu,
जनपद-जौनपुर।

Comments
Post a Comment