कोरोना वायरस

कोरोना ने किया कमाल
लोगों की जान लूटकर
महामारी का नाम पाकर
मचाया संसार में कोहराम।

बारह महीनों बीमारियाँ
बरतो सब सावधानियाँ
अंगो की साफ-सफाई,
रखना ही समझदारियाँ।

प्रातःकालीन शौच जाकर
हाथ, मुँह, कुल्ला कराकर
साफ-सफाई का रखो ध्यान
तब बचेगी सबकी जान।

घर, आँगन स्वच्छ रखो
बासी पानी जमा न रखो
सादा खाना घर में खाओ
पैकेट बंद को धक्का मारो।

हाथ मिलाना करो अब बाई
दुआ सलाम नमस्ते भाई
खाँसी, छींक जो तुमको आये
सलाह डॉक्टर की करवाएँ।

पानी खूब पियो दिन सारे
ताजे फलों से करो भरपाई
भीड भाड़ से दूर ही रहना,
सुखी जीवन घर में जीना।

गर्मी आए तो डेंगू सताए
बरसात मे बाढ़ सताए,
सर्दी आए कफ जमाए
आजकल कोरोना डराए।

कभी भूकम्प, कभी आग
कभी दुर्घटना, कभी सुनामी
इनके डर से दुनिया पलटी
जान सबकी गले में अटकी।

जो रखे स्वच्छता का ध्यान
जीवन उसका बने महान
जो करे जीवन में लापरवाही
नहीं बचाए फिर उसको सांई।।

रचयिता
सुधीर डोबरियाल,
सहायक अध्यापक,
रा. प्रा. वि.-मरगाँव,
विकास क्षेत्र-कल्जीखाल,
जनपद-पौड़ी गढवाल,
उत्तराखण्ड।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews