होली का त्योहार मनाएँ
रंगों का त्योहार है होली
खुशियों की बौछार है होली
दहन है बुराइयों का
अपनेपन का एहसास है होली
धार्मिक सहिष्णुता को हम बढ़ाएँ।
आओ होली का त्योहार मनाएँ।।
सारे गम हों हमसे दूर
खुशियाँ बाँटें हम भरपूर
बढ़े देश में भाईचारा
न हो कभी देश का बँटवारा
हम सतरंगी फूल खिलाएँ।
आओ होली का त्योहार मनाएँ।।
न खेलें हम गीली होली
फूलों से हम खेलें होली
पर्यावरण संरक्षण का दें पैगाम
करना है कुछ ऐसा काम
जीवन को हम रंगीन बनाएँ।
आओ होली का त्योहार मनाएँ।।
रचयिता
सुमन पांडेय,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय टिकरी मनौटी,
शिक्षा क्षेत्र -खजुहा,
जनपद-फतेहपुर।
खुशियों की बौछार है होली
दहन है बुराइयों का
अपनेपन का एहसास है होली
धार्मिक सहिष्णुता को हम बढ़ाएँ।
आओ होली का त्योहार मनाएँ।।
सारे गम हों हमसे दूर
खुशियाँ बाँटें हम भरपूर
बढ़े देश में भाईचारा
न हो कभी देश का बँटवारा
हम सतरंगी फूल खिलाएँ।
आओ होली का त्योहार मनाएँ।।
न खेलें हम गीली होली
फूलों से हम खेलें होली
पर्यावरण संरक्षण का दें पैगाम
करना है कुछ ऐसा काम
जीवन को हम रंगीन बनाएँ।
आओ होली का त्योहार मनाएँ।।
रचयिता
सुमन पांडेय,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय टिकरी मनौटी,
शिक्षा क्षेत्र -खजुहा,
जनपद-फतेहपुर।

Nice wordings
ReplyDelete