वायरस-कोरोना

होजा सावधान आया  वायरस-"कोरोना",
वरना रो सकते हो जीवन- मौत का रोना।
चीन-देश  से  चला  है वायरस  "कोरोना",
अब पहुँच चुका है दुनिया के कोना-कोना।
होजा  सावधान आया  वायरस-"कोरोना",

है  ये  'लाइलाज'  बस   सावधान    रहोना,
सर्दी, खाँसी, तेज बुखार,निमोनिया का होना,
ऐसे लक्षण दिखने पर तुरत निदान करोना,
भीड़-भाड़  की जगहों  से  बचकर रहोना।
होजा सावधान आया---------------------

कुछ दिनों तक  जर्नी-सफर से दूर  रहोना, 
बाहर है जाना तो, 'मास्क' लगाके चलोना।
सार्वजनिक  छुएँ  कुछ  तो, हाथ  धुलोना,
अल्कोहल, साबुन से जमके हाथ  धुलोना।
होजा सावधान, आया--------------------

कुछ दिनों तक अण्डे-चिकेन से भी बचोना
हो यदि छींकना, खाँसना तो रुमाल  रखोना
हो यदि बलगम मुँह में तो, खुले में थूको ना
किसी के करीब सट के बातें भी   करो  ना
दहशत में डूबी दुनिया गजब ढाया कोरोना
होजा सावधान  आया  वायरस-"कोरोना"।

था जो देश इसे बोया, वही रोया खूब रोना
उसी की हुई है फाँसी जिसका था बिछौना
खोदा तू दूसरे को खाई, खुद ही तू गिरोना
उधर से आने वाली समीर, इधर तू बहोना।
होजा सावधान आया वायरस-"कोरोना"।।

रचयिता
विजय मेहंदी,
सहायक अध्यापक,
KPS(E.M.School)Shudanipur, Madiyahu,
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews