खानपान के तौर तरीके
खानपान के तौर तरीके,
कैसे-कैसे हम अपनाएँ।
पौष्टिक और संतुलित भोजन,
सभी सफलता से पा जाएँ।।
कौन खेत का कौन सा कोना।
किस मिट्टी में क्या है बोना।
खाद, बीज, उर्वरक दवाएँ।
सबसे कुछ पाना कुछ खोना।
जो कुछ करते हम खेतों में,
असर अगर उसका जान पाएँ,
पौष्टिक और संतुलित भोजन।।
कैसे हैं लाते ले जाते।
और फिर रखरखाव करते।
कीट पतंगों और सीलन को,
ध्यान में रख भंडारण करते।
अन्नों के संरक्षण की विधि।
हानि रहित अगर रख पाएँ,
पौष्टिक और संतुलित भोजन।।
तरह तरह से बनते हैं जब।
कूटते पिस्ते चलते हैं जब।
खाद्य प्रसंस्करण से बनते हैं,
आटा, चावल, तेल आदि सब।
पौष्टिक तत्व प्रभावित ना हों,
ऐसी रीति-नीति अपनाएँ,
पौष्टिक आहार संतुलित भोजन।।
रचयिता
शहाना सैफी,
शिक्षामित्र,
प्राथमिक विद्यालय नंबर 1,
नगर क्षेत्र-पिलखुआ,
जनपद-हापुड़।
कैसे-कैसे हम अपनाएँ।
पौष्टिक और संतुलित भोजन,
सभी सफलता से पा जाएँ।।
कौन खेत का कौन सा कोना।
किस मिट्टी में क्या है बोना।
खाद, बीज, उर्वरक दवाएँ।
सबसे कुछ पाना कुछ खोना।
जो कुछ करते हम खेतों में,
असर अगर उसका जान पाएँ,
पौष्टिक और संतुलित भोजन।।
कैसे हैं लाते ले जाते।
और फिर रखरखाव करते।
कीट पतंगों और सीलन को,
ध्यान में रख भंडारण करते।
अन्नों के संरक्षण की विधि।
हानि रहित अगर रख पाएँ,
पौष्टिक और संतुलित भोजन।।
तरह तरह से बनते हैं जब।
कूटते पिस्ते चलते हैं जब।
खाद्य प्रसंस्करण से बनते हैं,
आटा, चावल, तेल आदि सब।
पौष्टिक तत्व प्रभावित ना हों,
ऐसी रीति-नीति अपनाएँ,
पौष्टिक आहार संतुलित भोजन।।
रचयिता
शहाना सैफी,
शिक्षामित्र,
प्राथमिक विद्यालय नंबर 1,
नगर क्षेत्र-पिलखुआ,
जनपद-हापुड़।

Comments
Post a Comment