कोरोना से बचाव

कोरोना से बचना है तो मानो मेरी बात,
खतरनाक बीमारी से बचाव अपने हाथ,
महामारी फैली है देश-विदेश सभी असहाय,
बीमारी से लड़ना है तो जानो मुख्य उपाय,
वायरस को फैलने से रोकना, सबसे पहला काम,
मानव से मानव में फैलता, covid19 नाम,
भीड़-भाड़ में बहुत जरूरी न हो, तो जाने से बचना,
यदि जाना ही पड़ जाए तो मुँह, कपड़े या मास्क से ढकना,
हाथ चाहे गन्दे या साफ़ हो 20 सेकण्ड तक अच्छे से मलना,
साबुन या अल्कोहलयुक्त सेनेटाइजर से बारम्बार है धुलना,
ठण्डी चीजें चाहे जितनी लगती हों स्वादिष्ट, न खाना,
गर्म या गुनगुना पानी जी, भर जब भी प्यास लगे तब पीना,
माँसाहार का करके त्याग, शाकाहार ही अपनाओ,
हरा साग- सब्जी, फ़ल खाकर, रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाओ,
हाथ मिलाना छोड़ो, पाश्चात्य संस्कृति का परित्याग करो
हाथ जोड़ नमस्कार करो, भारतीय संस्कृति अंगीकार करो,
खाँसी, छींक अगर आ जाए, हाथ या कपड़े से मुँह ढक लो,
हर मानव से दूरी कम से कम, एक मीटर बना के रखो,
अगर तेज़ बुखार के संग, साँस लेने में दिक्कत हो तो,
तुरंत दिखा कर डॉक्टर से, उचित सलाह व इलाज़ लो,
यदि कोरोना वायरस के लक्षण की पुष्टि हो जाए,
तो परिवार व अन्य लोगों के सम्पर्क में, बिल्कुल न आयें,
महामारी है ये बीमारी, बात ध्यान से सुन लो,
केवल जागरूकता व सतर्कता ही इलाज है, जान लो,
बचाव ही उपचार है, ये कान खोलकर सुन लो,
दूर भगाना है ब्रह्मांड से कोरोना को, प्रण कर लो...

रचयिता
सुप्रिया सिंह,
इं0 प्र0 अ0,
प्राथमिक विद्यालय-बनियामऊ 1,
विकास क्षेत्र-मछरेहटा,
जनपद-सीतापुर।

Comments

Total Pageviews