शुभ मकर सक्रांति

मकर सक्रांति आई है,
पूरे देश में खुशी छाई है।
नेपाल देश भी इसे मनाता,
हर घर में खुशी है लाता।

सूर्य मकर राशि पर है आता,
तब मकर सक्रांति मनाया जाता।
धनु राशि को छोड़कर सूर्य,
मकर राशि में है आता।

एक रूप नाम अनेक हैं,
खिचड़ी, पोंगल, सक्रांति है।
उत्साह और भक्ति से भरा हुआ,
फसलों के उपहारों से सजा हुआ।

सभ्यता और संस्कृति लिए हुए,
सौभाग्य आशीर्वाद सबके लिए।
सबके जीवन में खुशियाँ आएँ,
सक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ।

रचयिता
रीना सैनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय गिदहा,
विकास खण्ड-सदर,
जनपद -महाराजगंज।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews