मकर संक्रांति

कराता हमको अपनी संस्कृति पर गर्व
सभी राज्यों में मनाया जाता,
अलग-अलग नामों से जाना जाता।
राजस्थान में 14 की संध्या में पूजन होता,
असम में इसका नाम माघ बिहू होता।
बंगाल में गंगासागर पर मेला लगता,
महाराष्ट्र में सुहागिनों को दान मिलता।
उत्तर प्रदेश में यह दान का पर्व,
मन होता हर्षित ऐसा मानो मिल गया स्वर्ग।
किसान अच्छी फ़सल के लिए,
ईश्वर को दे दो धन्यवाद।
प्रार्थना है इस पर्व पर मेरी,
सभी खुशियों से रहें सदा आबाद।

रचयिता
इला सिंह,
सहायक अध्यापिका,
कम्पोजिट विद्यालय पनेरुआ,
विकास खण्ड-अमौली, 
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments

Total Pageviews