युग प्रवर्तक

हो नमन तुझे ओ युग प्रवर्तक
है प्रणाम तुझे ओजस्वी विचारक

 हो नमन तुझे ओ युग प्रवर्तक....

आप हो युवाओं के प्रेरणास्रोत
आप ही युगपुरुष व मानव सेवक

हो नमन तुझे ओ युग प्रवर्तक .....

12 जनवरी 1863 जन्मे कलकत्ता में
वेदांत दर्शन के पुरोधा मातृभूमि के उपासक

हो नमन तुझे ओ युग प्रवर्तक ....

दिलवायी उपाधि भारत को विश्व गुरु की
जब अमेरिका के शिकागो में बोले ये अधिनायक

हो नमन तुझे ओ युग प्रवर्तक ....

मीडिया ने पुकारा साईक्लोनिक हिंदू
परम स्वर्ग था भारत उनको थे भारत के वो पालक

हो नमन तुझे ओ युग प्रवर्तक....

एकमात्र कर्तव्य था भारत कल्याण
इंकलाब व कर्मण्यता के थे वो प्रोत्साहक

हो नमन तुझे ओ युग प्रवर्तक .....

उठो, जागो और मत रुको तब तक
लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए बन जाए कोई कथानक

हो नमन तुझे ओ युग प्रवर्तक.....

ओ नरेंद्र ओ स्वामी जी के शिष्य विवेकानंद
खुशी से मनाएँ जन्मदिवस ओ शिक्षा के परिचायक

हो नमन तुझे ओ युग प्रवर्तक
है प्रणाम तुझे ओजस्वी विचारक

रचयिता 
गीता यादव,
प्रधानाध्यपिका,
प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर,
विकास खण्ड-देवमई,
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments

Total Pageviews