आओ नूतन वर्ष मनाएँ
मन में नई उमंग भरें हम
नूतन वर्ष का स्वागत करें हम
नव वर्ष में नए सपने बुनें हम
पूरित करने तत्काल जुटे हम
सब मिल प्रेम गीत गाएँ
आओ नूतन वर्ष मनाएँ।
सबको गले लगाएँ हम
ऊँच-नीच का भेद मिटाएँ हम
जीवों पर दया करें हम
हर क्षण कुछ नया करें हम
समाज की कुरीतियाँ मिटाएँ
आओ नूतन वर्ष मनाएँ।
प्लास्टिक को निषेध करें हम
बेटा-बेटी में न भेद करें हम
वृक्षों का रोपण करें हम
गरीबों का न शोषण करें हम
मन में यह संकल्प उठाएँ
आओ नूतन वर्ष मनाएँ।
सब के बिगड़े काम सफल हों
आज से बेहतर कल हो
खुशियों से परिपूर्ण प्रतिपल हो
भविष्य स्वर्णिम, सुखद और उज्जवल हो
ईश्वर से हम ऐसा आशीष पाएँ
आओ नूतन वर्ष मनाएँ।
रचयिता
रीनू पाल,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय दिलावलपुर,
विकास खण्ड - देवमई,
जनपद-फतेहपुर।
नूतन वर्ष का स्वागत करें हम
नव वर्ष में नए सपने बुनें हम
पूरित करने तत्काल जुटे हम
सब मिल प्रेम गीत गाएँ
आओ नूतन वर्ष मनाएँ।
सबको गले लगाएँ हम
ऊँच-नीच का भेद मिटाएँ हम
जीवों पर दया करें हम
हर क्षण कुछ नया करें हम
समाज की कुरीतियाँ मिटाएँ
आओ नूतन वर्ष मनाएँ।
प्लास्टिक को निषेध करें हम
बेटा-बेटी में न भेद करें हम
वृक्षों का रोपण करें हम
गरीबों का न शोषण करें हम
मन में यह संकल्प उठाएँ
आओ नूतन वर्ष मनाएँ।
सब के बिगड़े काम सफल हों
आज से बेहतर कल हो
खुशियों से परिपूर्ण प्रतिपल हो
भविष्य स्वर्णिम, सुखद और उज्जवल हो
ईश्वर से हम ऐसा आशीष पाएँ
आओ नूतन वर्ष मनाएँ।
रचयिता
रीनू पाल,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय दिलावलपुर,
विकास खण्ड - देवमई,
जनपद-फतेहपुर।

Bahut sunder kavita ek ek pankti sarthak
ReplyDelete