नववर्ष
नवीन वर्ष की नूतन बेला,
पुलकित हर्षित मन अलबेला,
घुमड़-घुमड़ घूम झूम रहा है,
हृदय हुआ खुशियों का मेला।
मिलकर नयी एक रीत चलाएँ,
भूले बिसरे गीत सुनाएँ,
सपने जो हम भूल गए थे,
फिर से उन पर कदम बढाएँ।
कुछ अवगुण जो जमे हुए हैं,
निज़ जीवन ह्रास लगे हुए हैं,
कुछ कसमें कुछ वादे कर लो,
अभी हौंसले बचे हुए हैं।
जाना हमने है बस कितना,
समुद्र मे एक तिनके के जितना,
भण्डार यहाँ पर अथाह ज्ञान का,
कर्मठता कर झोली भर गिनना।
शुभकामनाएँ बहुत हों नये साल की,
सुख समृद्धि उत्साह खुशहाल की,
जनमानस ना हो दु:खी आपसे,
धर्म की यही व्याख्या काल की।।
रचयिता
राजीव कुमार गुर्जर,
प्रधानाध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर राजपूत,
विकास खण्ड-कुन्दरकी
जनपद-मुरादाबाद।
पुलकित हर्षित मन अलबेला,
घुमड़-घुमड़ घूम झूम रहा है,
हृदय हुआ खुशियों का मेला।
मिलकर नयी एक रीत चलाएँ,
भूले बिसरे गीत सुनाएँ,
सपने जो हम भूल गए थे,
फिर से उन पर कदम बढाएँ।
कुछ अवगुण जो जमे हुए हैं,
निज़ जीवन ह्रास लगे हुए हैं,
कुछ कसमें कुछ वादे कर लो,
अभी हौंसले बचे हुए हैं।
जाना हमने है बस कितना,
समुद्र मे एक तिनके के जितना,
भण्डार यहाँ पर अथाह ज्ञान का,
कर्मठता कर झोली भर गिनना।
शुभकामनाएँ बहुत हों नये साल की,
सुख समृद्धि उत्साह खुशहाल की,
जनमानस ना हो दु:खी आपसे,
धर्म की यही व्याख्या काल की।।
रचयिता
राजीव कुमार गुर्जर,
प्रधानाध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर राजपूत,
विकास खण्ड-कुन्दरकी
जनपद-मुरादाबाद।

Nice
ReplyDeleteसुंदर अति सुंदर रचना
ReplyDelete