घुघुतिया ( कुमाँऊ का प्रमुख त्योहार)
पन्द्रहवीं शताब्दी में पावन थी यह धरती
राजा कल्याण चन्द्र ने माँगी पुत्र मनौती
बाबा बागनाथ की कृपा से घुघुती जन्मा
छोटा प्यारा सा घुघुती पहने मोती माला
बच्चा जिद्दी माता - पिता का था लाडला
जिद करने पर बहलाने को कहती माता
दे दूँगी तेरी माला आज काले कौवे को
रोज कौवे को देती थी ताजा खाने को
उस राजा का मन्त्री था शैतान और काला
घुघुती को जंगल में ले जाकर मारना चाहा
कौवों ने पहचाना और जोर से मचाया शोर
शैतान ने डरकर घुघुती को दिया वहीं छोड़
कौवा मोती माला लेकर गया राजमहल
दी वफादारी बताया खतरे का है यह पल
राजमहल छोड़ चिन्ता में जंगल दौड़े सब
घुघुती मिला सकुशल महाखतरा गया टल
आटा गुड़ घी के मीठे-मीठे पकवान बनाकर
प्यारे - प्यारे कौवों को खिलाया खुश होकर
माघ मास के प्रथम गते को प्रसन्नतापूर्वक
प्रतिवर्ष खिलाते हैं हम कौवों को पकवान
बच्चे पकवानों की माला पहनकर बोले
काले कौवा काले घुघुती की माला खाले
रचयिता
भाष्कर पन्त,
सहायक अध्यापक,
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रौल्याना,
विकास खण्ड-गरुड़,
जनपद-बागेश्वर,
उत्तराखण्ड।
राजा कल्याण चन्द्र ने माँगी पुत्र मनौती
बाबा बागनाथ की कृपा से घुघुती जन्मा
छोटा प्यारा सा घुघुती पहने मोती माला
बच्चा जिद्दी माता - पिता का था लाडला
जिद करने पर बहलाने को कहती माता
दे दूँगी तेरी माला आज काले कौवे को
रोज कौवे को देती थी ताजा खाने को
उस राजा का मन्त्री था शैतान और काला
घुघुती को जंगल में ले जाकर मारना चाहा
कौवों ने पहचाना और जोर से मचाया शोर
शैतान ने डरकर घुघुती को दिया वहीं छोड़
कौवा मोती माला लेकर गया राजमहल
दी वफादारी बताया खतरे का है यह पल
राजमहल छोड़ चिन्ता में जंगल दौड़े सब
घुघुती मिला सकुशल महाखतरा गया टल
आटा गुड़ घी के मीठे-मीठे पकवान बनाकर
प्यारे - प्यारे कौवों को खिलाया खुश होकर
माघ मास के प्रथम गते को प्रसन्नतापूर्वक
प्रतिवर्ष खिलाते हैं हम कौवों को पकवान
बच्चे पकवानों की माला पहनकर बोले
काले कौवा काले घुघुती की माला खाले
रचयिता
भाष्कर पन्त,
सहायक अध्यापक,
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रौल्याना,
विकास खण्ड-गरुड़,
जनपद-बागेश्वर,
उत्तराखण्ड।

शानदार
ReplyDeleteThanks
DeleteNice
ReplyDeleteThanks
DeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeleteThanks
Deleteबहुत सुंदर, छोटी सी कविता में उत्तराखंड की लोककथा का सजीव वर्णन किया है पंत जी आप ने। आगे भी ऐसे ही अपनी कलम का जादू बिखेरते रहना। शुभकामनाएं।
ReplyDeleteविकास सूर्या, हल्द्वानी, नैनीताल।
Thanks
DeleteVery nice sir ji
ReplyDeleteThanks
DeleteGreat👍👍
ReplyDeleteThanks
Deleteअति सुन्दर सर
ReplyDeleteबहुत सुंदर पंत जी ।
ReplyDeleteबहुत शानदार
ReplyDeleteअति सुन्दर,क्या बात है नमस्कार
ReplyDeleteबहुत बढ़िया जानकारी सर जी।
ReplyDelete