नव वर्ष की पुकार

बच्चों का चेहरा खिल आया
शिक्षा को सबने अनुपम पाया।

मिशन शिक्षण संवाद का धन्य मनाएँ
शिक्षा को नया आयाम दिलाया
सबको मिलकर साथ बढ़ाया
शिक्षा को आसान बनाया।

आओ नववर्ष को नया बनाएँ
खुद को ही दीप बनाएँ
अँधेरों में करें उजियारा
आँधियों को दूर भगाएँ।

औरों को दिखाएँ रास्ता
खुद देख सकते हो अगर
आँख बन्द मत करो तुम
रास्ते सही चलना है अगर

कि बीत गया नया वर्ष
दे गया कई मौन संकेत
सब बदला पर नहीं बदला आदमी
कई वर्षों से चला आ रहा यही।

वही हिंसा वही भगवान
नई सदी में पुराना आदमी
क्या कर पाएगा कुछ नया
आदमी बाँटे चला जा रहा है
खुद को सबको।

आणविक विघटन जब होता है
पूर्ण नहीं बनता सब कुछ भी
कुछ भी नहीं रहता जीवन में
न आदमी न मैं न तू।

नव वर्ष में कुछ नया मनाएँ
हर इंसान को नेक बनाएँ
कर्मों का फल उसे बताएँ
नये साल में नया सिखाएँ।

रचयिता
प्रशान्त कुमार मैन्दोलिया,
सहायक अध्यापक,
आदर्श राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैजरो, 
विकास खण्ड-बीरोंखाल,
जनपद-पौड़ी गढवाल,
उत्तराखण्ड।


Comments

Total Pageviews