नव वर्ष की बधाई

फिर नया साल आया है,
नई उम्मीदें साथ लाया है।
स्वदोषों को दूर करें हम,
नये हौंसलों से भरें हम।।

नये साल में नये वादें करें,
हर इरादें में सच्चाई भरें।
हृदय के तिमिर मिटाएँ हम,
सबको गले लगाएँ हम।।

नये सपनों से अपनी  झोली भरें,
हक़ीक़त से न आँख मिचौली करें।
अपनेपन के नव अंकुर फूटें,
रिश्तों का कभी दामन न छूटे।।

नये हौंसलो की उड़ान तय करें,
नये साल में कुछ नया हम करें।
खुद से किये वादों को पूरा करें,
 फिर नव वर्ष का स्वागत करें।।

रचयिता
रीना सैनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय गिदहा,
विकास खण्ड-सदर,
जनपद -महाराजगंज।

Comments

Total Pageviews