नया वर्ष

स्वागत है इस नये वर्ष का
मिलकर दीप जलाना है,
जीवन की हर कठिनाई को
हँसकर पार लगाना है,
आगे-आगे क़दम बढ़ाकर
सपने सच कर जाना है,
ऊँच-नीच के भेदभाव के
अंतर को ही मिटाना है,
नहीं किसी का बुरा करें हम
ये संकल्प भी लेना है,
जैसे सूरज, चंदा चलते
मुझको चलते जाना है,
भूखे-प्यासे दीन दुःखी को
बढ़कर गले लगाना है,
स्वागत है इस नये वर्ष का
हर आँगन महकाना है,
वीर सपूतों की धरती पर
नया इतिहास बनाना है।

रचयिता
आसिया फ़ारूक़ी,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय अस्ती,
नगर क्षेत्र-फतेहपुर,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews