बीता साल पुराना

बीता साल पुराना,
गया छोड़कर के कुछ यादें,
कुछ कसमें रस्में वादे।
एक सन्देशा दे गया हमको,
तुम समय नहीं गँवाना।
बीता साल पुराना।।

नयी लगन और नयी शक्ति से,
नए साल में जुट जाएँ।
मानवता के बने पुजारी,
जग में खुशियाँ फैलाएँ।
एक बात का खयाल रखें,
अपने पथ से भटक न जाना।
बीता साल पुराना।।

रचयिता
अशोक कुमार,
सहायक अध्यापक,
कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय रामपुर कल्याणगढ़,
विकास खण्ड-मानिकपुर,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews