नव वर्ष मंगलमय हो

खट्टे मीठे  पलों के साथ।
बीत गया एक और वर्ष है।
शुक्रिया तुझको गत वर्ष बहुत कुछ नवीन सीखने को।
हम सबको कुछ और समझदार बनाने को।।

सूर्य की पहली किरण, जनवरी तेरा ठंडक भरा सवेरा, और उसकी साथ आगमन होता हुआ नवीन- नूतन  वर्ष।
स्वागत है, स्वागत है, ऐ नवीन वर्ष तेरा।।

नवीन वर्ष के आगमन से फिर जागी है उमंगें, आशाएँ, हर्षोल्लास  और  स्वप्न।
उम्मीद और विश्वास है, पूर्ण होंगी
हम सब की सभी आशाएँ।
जो कि होंगी सबकी इस नवीन वर्ष से।
इसी के साथ स्वीकार कीजिए मेरी नववर्ष की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएँ।।

रचयिता
रंजना राहजहा,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, 
विकास खण्ड-मालवा, 
जनपद-फतेहपुर।


Comments

Total Pageviews