३९९~ आरती सोनकर प्रा०वि० चौबेपुर खुर्द चोलापुर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश

🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद- वाराणसी से अनमोल रत्न शिक्षिका बहन आरती सोनकर जी से करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और समर्पित व्यवहार कुशलता से न सिर्फ अपने विद्यालय के परिवेश को सकारात्मकता का केन्द्र बना दिया बल्कि हम शिक्षकों के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरक प्रयास प्रस्तुत किए।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2538391913105057&id=1598220847122173

👉1. शिक्षक का परिचय:-
आरती सोनकर प्रा०वि० चौबेपुर खुर्द चोलापुर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
प्रथम नियुक्ति:02/07/2016


👉2- विद्यालय की समस्याए:-
⭐विद्यालय परिवेश आकर्षक न होना।

👉3- विद्यालय की समस्याओं का समाधान:-
A- स्वयं का प्रयास से:
भौतिक परिवेश को आकर्षक बनाने हेतु विद्यालय की दीवारों एवं कक्षा में सुंदर TLM एवं पेंटिंग कार्य।
B- अन्य शिक्षकों का सहयोग से: प्रधानाध्यापक के सहयोग से कार्यालय को सुसज्जित एवं आकर्षक बनाया गया।
C- जनप्रतिनिधि का सहयोग से: ग्राम प्रधान द्वारा सहयोग करके भौतिक परिवेश तथा कक्षा-कक्ष की मरम्मत व टाइल्स का कार्य करवाया गया।

👉4 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:-
*बाल संसद का भरपूर सहयोग के साथ साथ *मीना मंच* के अंतर्गत सामाजिक कुरीतियों के प्रति नाटकों व कहानियों के माध्यम से कार्य किया जा रहा है।
*खेल कूद में योगा व कुश्ती की टीम न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर पर विजयी।
⭐राष्ट्रीय पर्वों पर बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी करवाई जाती है।
⭐बच्चों को योग शिक्षा दी जाती है।
⭐बच्चों को वेस्ट मैटेरियल से क्रॉफ्ट वर्क सिखाया जाता है।
⭐बच्चों को शिल्प कला सिखायी जाती हैं।
⭐महापुरुषों की जयन्ती धूमधाम से मनाई जाती है।
⭐शिक्षक अभिभावक बैठक।

👉5- विद्यालय और विद्यार्थियों की
उपलब्धि:-
A-ब्लॉक स्तर पर योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान। ब्लॉक स्तर पर कुश्ती में प्रथम स्थान।
B-विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण: ब्लॉक स्तर पर योगा एवम कुश्ती में विजयी होने पर पुरस्कृत।


















👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:-
A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:-
⭐📷 ICT युक्त शिक्षण
⭐👨‍👦 कक्षा-कक्ष में पाठ आधारित नाट्य मंचन
⭐कक्षा शिक्षण को रोचक बनाने हेतु 🎤माइक और स्पीकर का प्रयोग
⭐शिल्प कला द्वारा शिक्षण
⭐कला क्रॉफ्ट द्वारा शिक्षण
⭐अभिनय शिक्षण पध्दति
⭐वाल पेंटिग द्वारा शिक्षण कार्य
⭐खेल- खेल में शिक्षा
⭐जनमोत्स्व कार्यक्रम
⭐सटार ऑफ द मंथ

B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों का विवरण:
👉DM वाराणसी व CDO वाराणसी द्वारा नवचारी शिक्षक के रूप में सम्मानित।
जनपद स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में डायट प्राचार्य द्वारा सम्मानित।
👉राज्य स्तर पर लगातार दो बार योग प्रतियोगिता में सम्मानित।
👉राज्य स्तर पर द्वितीय आदर्श पाठ योजना में सम्मानित।






C- शिक्षकों के विभिन्न पुरस्कारों का विवरण:
👉नवाचारी शिक्षक का प्रमाण पत्र
👉जनपद स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का प्रमाण पत्र
👉राज्य स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता (2018) में राज्य स्तर पर प्राप्त गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र
👉राज्य स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता (2019) में प्राप्त किताब गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र
👉द्वितीय आदर्श पाठ योजना में राज्य स्तर पर प्राप्त गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र
👉SCERT द्वारा *विशिष्ट प्रतिभा सम्मान* मोमेंटो द्वारा पुरस्कृत

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: मिशन शिक्षण संवाद ने हमें अपने प्रतिभा को दिखाने का मंच दिया है। अपने ही शिक्षक साथियों के बीच सीखने- सिखाने का अवसर प्रदान किया है। शिक्षक द्वारा शिक्षक का सम्मान करके हमें अपने आप में गौरान्वित महसूस कराया है। बहुत बहुत धन्यवाद ऐसे मिशन का जो एक सकारात्मक संवाद स्थापित कर हमारे अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है।
धन्यवाद🙏

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:
बदल जाओ वक्त के साथ या फिर वक्त बदलना सीख लो,
मजबूरियों को मत कोसो
हर हाल में चलना सीख लो।।

हमे अपने आप पर पूर्ण विश्वास रखना चाहिये, हर परिस्थितियों का सामना करने के लिये हमेशा अपने आप को तैयार रखना चाहिये।आलोचनाओं से कभी नहीं घबराना चाहिये क्योंकि आलोचनाएं ही हमें अपने कमियों को दूर कर और बेहतर करने का अवसर प्रदान करती हैं। इसलिए हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े।🙏

👉9- संकलन: सरिता राय
मिशन शिक्षण संवाद वाराणसी

नोट: मिशन शिक्षण संवाद परिवार में शामिल होने एवं अपना, अपने जनपद अथवा राज्य के आदर्श विद्यालयों का अनमोल रत्न में विवरण भेजने तथा मिशन शिक्षण संवाद से सम्बन्धित शिकायत, सहयोग, सुझाव और विचार को मिशन शिक्षण संवाद के जनपद एडमिन अथवा राज्य प्रभारी अथवा 9458278429 अथवा 7017626809 और ई-मेल shikshansamvad@gmail. com पर भेज सकते हैं।
सादर:
विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
09-01-2020

Comments

Total Pageviews