खुशियाँ
नहीं करनी हैं चालाकियाँ
सीखनी हैं जीने की बारीकियाँ
नहीं करनी बेवफाईयाँ
दूर करनी हैं बुराईयाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
दूर करनी हैं गम की आंधियाँ
सीखनी हैं जीने की तरकीबियाँ
न भरे कोई सिसकियाँ
भर दो खुशियों से हथेलियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
नहीं करनी हैं लड़ाईयाँ
दूर करनी हैं रुसवाईयाँ
सीखनी हैं तहजीबियाँ
लुटा दो सबको खुशियों की अशरफियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
नहीं ढूँढनी हैं किसी में खामियाँ
दूर करनी हैं तनहाइयाँ
करनी हैं मेहरबानियाँ
बाँटनी हैं खुशियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
नहीं करनी हैं थरती से बेवफाईयाँ
सीखनी हैं थरती से कुरबानियाँ
सहती हैं गरमियाँ, सहती हैं सर्दियाँ
फिर भी देती हैं खुशियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
नहीं करनी हैं प्रकृति से छेड़खानियाँ
नहीं तोड़ना टहनियाँ
पौधे सहते गर्मियाँ, सहते सर्दियाँ
फिर भी देते खुशियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
खुशियाँ देती हैं, प्रकृति की वादियाँ
जन्नत हैं ये वादियाँ
सहेज कर रखना है ये वादियाँ
देती हैं खुशियाँ, ये वादियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
गूँजने दो कल-कल की ध्वनियाँ
हैं ये जीवन वाहिनियाँ
फैलने दो स्वर नाड़ियाँ
फैलने दो खुशियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
घर की रौनक हैं, ये बेटियाँ
शक्ति हैं, ये बेटियाँ
चलाती हैं, ये पीढ़ियाँ
सुरक्षित रखना है ये बेटियाँ
देती हैं खुशियाँ, ये बेटियाँ।
गूँजने दो किलकारियाँ
खिलने दो कलियाँ
कह रही हैं सूर्य की रश्मियाँ
बिखेर दो खुशियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
बनाओ क्यारियाँ
कर लो नववर्ष की तैयारियाँ
लिख दो कहानियाँ
कहानियाँ, खुशियों की कहानियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
बचा लो जहाँ की रंगीनियाँ
पा लो जीवन की खुशियाँ
है तुममें बहुत खूबियाँ
सँवार लो खूबियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
मुस्कुरा रही हैं खुशियाँ
कह रही हैं खुशियाँ
आजमा लो, खुशियाँ ही जीवन की रंगीनियाँ
पड़ने न पाये झाईयाँ
अपना लो खुशियाँ, अपना लो खुशियाँ।
बचा लो खुशियाँ
बसा लो ज़िन्दगियाँ
धरती-आसमां चहुँओर खिल खिला रहीं खुशियाँ
खुशियाँ ही खुशियाँ, खुशियाँ ही खुशियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।।
रचयिता
अर्चना गुप्ता,
प्रभारी अध्यापिका,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिजौरा,
विकास खण्ड-बंगरा,
जिला-झाँसी।
सीखनी हैं जीने की बारीकियाँ
नहीं करनी बेवफाईयाँ
दूर करनी हैं बुराईयाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
दूर करनी हैं गम की आंधियाँ
सीखनी हैं जीने की तरकीबियाँ
न भरे कोई सिसकियाँ
भर दो खुशियों से हथेलियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
नहीं करनी हैं लड़ाईयाँ
दूर करनी हैं रुसवाईयाँ
सीखनी हैं तहजीबियाँ
लुटा दो सबको खुशियों की अशरफियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
नहीं ढूँढनी हैं किसी में खामियाँ
दूर करनी हैं तनहाइयाँ
करनी हैं मेहरबानियाँ
बाँटनी हैं खुशियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
नहीं करनी हैं थरती से बेवफाईयाँ
सीखनी हैं थरती से कुरबानियाँ
सहती हैं गरमियाँ, सहती हैं सर्दियाँ
फिर भी देती हैं खुशियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
नहीं करनी हैं प्रकृति से छेड़खानियाँ
नहीं तोड़ना टहनियाँ
पौधे सहते गर्मियाँ, सहते सर्दियाँ
फिर भी देते खुशियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
खुशियाँ देती हैं, प्रकृति की वादियाँ
जन्नत हैं ये वादियाँ
सहेज कर रखना है ये वादियाँ
देती हैं खुशियाँ, ये वादियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
गूँजने दो कल-कल की ध्वनियाँ
हैं ये जीवन वाहिनियाँ
फैलने दो स्वर नाड़ियाँ
फैलने दो खुशियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
घर की रौनक हैं, ये बेटियाँ
शक्ति हैं, ये बेटियाँ
चलाती हैं, ये पीढ़ियाँ
सुरक्षित रखना है ये बेटियाँ
देती हैं खुशियाँ, ये बेटियाँ।
गूँजने दो किलकारियाँ
खिलने दो कलियाँ
कह रही हैं सूर्य की रश्मियाँ
बिखेर दो खुशियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
बनाओ क्यारियाँ
कर लो नववर्ष की तैयारियाँ
लिख दो कहानियाँ
कहानियाँ, खुशियों की कहानियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
बचा लो जहाँ की रंगीनियाँ
पा लो जीवन की खुशियाँ
है तुममें बहुत खूबियाँ
सँवार लो खूबियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।
मुस्कुरा रही हैं खुशियाँ
कह रही हैं खुशियाँ
आजमा लो, खुशियाँ ही जीवन की रंगीनियाँ
पड़ने न पाये झाईयाँ
अपना लो खुशियाँ, अपना लो खुशियाँ।
बचा लो खुशियाँ
बसा लो ज़िन्दगियाँ
धरती-आसमां चहुँओर खिल खिला रहीं खुशियाँ
खुशियाँ ही खुशियाँ, खुशियाँ ही खुशियाँ
देनी हैं सबको खुशियाँ।।
रचयिता
अर्चना गुप्ता,
प्रभारी अध्यापिका,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिजौरा,
विकास खण्ड-बंगरा,
जिला-झाँसी।

Comments
Post a Comment