महत्वपूर्ण दिवस

महत्वपूर्ण दिवस
विषय..हमारा परिवेश
कक्षा...4, 5 

26 जनवरी गणतन्त्र की शान,
28 फरवरी विज्ञान के नाम।

8 मार्च महिला सम्मान,
20 मार्च गौरेया का ध्यान।

22 मार्च देता जल संदेश,
22 अप्रैल होता पृथ्वी विशेष।

1 मई मजदूर अधिकार,
5 जून को पर्यावरण की पुकार।

1 से 10 जुलाई वृक्ष लगाएँ,
हर घर वन महोत्सव मनाएँ।

15 अगस्त चढ़ा स्वतंत्रता का रंग,
29 अगस्त खेलें हम सब संग।

5 सितम्बर शिक्षक सम्मान,
14 सितम्बर हिन्दी का ज्ञान।

2 अक्टूबर गांधी जयंती मनाएँ,
अपने देश को स्वच्छ बनाएँ।

15 अक्टूबर है छात्र दिवस,
10 नवम्बर कहलाए शिक्षा दिवस

14 नवम्बर है बच्चों की मस्ती,
25 दिसम्बर क्रिसमस की धूम  हर बस्ती।

रचयिता
संयोगिता,
प्रधानध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय अदलपुर,
विकास खण्ड-डिलारी
जनपद-मुरादाबाद।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews