अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,58,अंजुम दिलशीन रिजवी,सिद्धार्थनगर
*👩🏻🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2323029441307973&id=1598220847122173
*👩👩👧👧महिला सशक्तीकरण- 58*
(दिनाँक- 30अप्रैल 2019)
*नाम- अंजुम दिलशीन रिज़वी*
पद- प्रधानाध्यापक
विद्यालय- प्राथमिक विद्यालय महुआ खुर्द
वि०क्षे०- डुमरियागंज सिद्धार्थनगर
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
विद्यालय में अपने कर्तव्य व मिली जिम्मेदारी के प्रति कुछ बदलाव ( *नवाचार*) के प्रति किया गया है जो निम्न है-
*1*) समय के साथ प्रार्थना औऱ प्रार्थना सभा मे किसी एक विषय पर चर्चा ,प्रार्थना सभा में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना|
*2* ) नियुक्ति के समय 2016 में छात्र संख्या *145* ,2017-18 में *239* एवं 2018-19 में *317* हो गयी|
*3* ) समय- समय पर मासिक टेस्ट का आयोजन कर बच्चों के शिक्षा स्तर को आंका जाता है औऱ विभिन्न ट्रेनिंग में दिए गए टिप्स के आधार पर बच्चों को उनकी क्षमता के अनुसार बाँटकर पढ़ाया जाता है|
*4* ) प्रत्येक शनिवार नो-बैग डे के दिन बच्चों को क्राफ्ट ,संगीत,नृत्य, आदि सिखाया जाता है ताकि हमारे बच्चों को सम्पूर्ण विकास हो|
*5*) हर प्रमुख अवसरों पर बच्चों के साथ मिलकर क्राफ्ट एवम रंगोली के माध्यम से लोगों को जागरूक करना|
*6*) विद्यालय बहुत ही मलिन बस्ती में है जहां 12-13 वर्ष पर ही लड़कियों की शादी कर दी जाती थी और बालिकाओं को शिक्षा नही दी जाती थी| अपने स्टाफ और बच्चो के साथ मिलकर गांव में जगह -जगह कैम्प लगाकर नुक्कड़ -नाटक औऱ गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया औऱ आज हमारे विद्यालय में 60% बालिकाएं हैं|
*7*) मलिन बस्ती होने के कारण इस गांव में चेचक ,खसरा ,दिमागी बुखार आदि के कारण हमारे विद्यालय वके 50% बच्चें बीमार रहते थे | सर्वे करने के बाद हम लोगों ने देखा कि हर मोहल्ले में एक सूअर बाड़ा है जो इन बीमारियों का मुख्य कारण दो साल लगातार रैली,नुक्कड़ -नाटक औऱ अपने विद्यालय के बच्चों को जागरूक किया |अब सिर्फ 10% ही सूअर बाड़े बचे है औऱ अब बच्चे ज्यादा बीमार भी नही पड़ते |
*8*) समयानुसार नई-नई पठन -पाठन विधियों से औऱ टी०एल०एम० हर विषयानुसार बनाकर बच्चो में शिक्षा के प्रति उत्पन्न किया |
*9*) प्रतिवर्ष हमारे बच्चे मंडल स्तरीय रैली में प्रथम,द्वितीय स्थान प्राप्त करते है| *10*) कपिलवस्तु 2017 महोत्सव में नवाचारी शिक्षक के रूप में सम्मानित किया| जिला स्तरीय रैली 2017 एवम 2018 में विद्यालय के अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मनित किया गया| वर्ष -2018 में ग्रामीण पत्रकार संगठन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया|
*11* ) भैतिक परिवेश को आकर्षक बनाने के लिए विद्यालय परिसर की ग्राम प्रधान की सहायता से आकर्षक रंग में रंग रोगन कराया, कक्षा कक्ष में आकर्षक फ्लैक्स लगवाकर उसे सुंदर रूप दिया साथ ही व्यक्तिगत व्यवस्था से विद्यालय प्रांगण में आकर्षक फूलों के पौधे रोपित किये।
*12*) एक अभूतपूर्ण बदलाव हम सब शिक्षक भाई-बहन अपने -अपने विद्यालय में ला सकते है अगर हम *समय* *का *पालन* *औऱ* *अनुशासन* अपने जीवन मे अपना लें |हमारे बगिया के ये नन्हें बच्चे अपनी सुगन्ध से हर अधिकारी औऱ अभिभावको के दिल को उत्तम सुगन्ध से भर देंगे जिससे हर प्रकार की अनावश्यक सोच अध्यापक के प्रति समाप्त हो सकती है|
**धन्यवाद*🙏🏻
_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*
Comments
Post a Comment