अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,66,व्यंजना सिंह,जालौन

*‍अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2328713537406230&id=1598220847122173
*‍‍‍महिला सशक्तीकरण- 66*
(दिनाँक- 08 मई 2019)
*नाम :-व्यंजना सिंह*
पद:-  प्रधानाध्यापक
विद्यालय :- पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिरिया सलेमपुर जनपद जालौन
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*

*प्रथम नियुक्ति तिथि 5 अप्रैल 1999* वर्तमान विद्यालय में कार्य भार ग्रहण करने की तिथि *11 दिसंबर 20 16*..
महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्य *चुप्पी तोड़ो अभियान* इस अभियान के तहत *लगभग 6000* बालिकाओं को बाल यौन शोषण के विरुद्ध  जागरूक किया गया।
*प्राथमिक स्तर* की बच्चियों को *सेफ़ और अनसेफ टच* के बारे में जानकारी दी गई तथा *जूनियर स्तर* की बालिकाओं को अपने आप को इस तरह सुरक्षित रखें इस विषय से *संबंधित वीडियो* दिखाए गए और उनसे खुले मंच पर चर्चा परिचर्चा की गई।
*बालिकाओं को स्काउटिंग गाइडिंग* के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना तथा उनको *राज्यपाल तथा राष्ट्रपति* पुरस्कार से सम्मानित करवाना ।
छात्राओं को *1090 महिला हेल्पलाइन नंबर 100 पुलिस सहायता नंबर 1089* चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर तथा आवश्यक हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारियां दी गई।
*नुक्कड़ नाटक मानव श्रृंखला चैंपियन* आदि के जरिए बालिकाओं का सशक्तिकरण किया गया जिसके परिणाम स्वरूप बालिकाओं में *अभिव्यक्ति क्षमता* का विकास हुआ उन्हें इस बात को सही तरीके से सिखाया गया कि समाज के साथ  अध्यापकों के साथ किस तरीके से अपनी बात रखें और अपने आप को स्थापित्य करें जिससे वह *निर्भीक होकर* विद्यालय आने जाने लगी और विभिन्न कार्यक्रमों में बालिकाओं की सहभागिता बढ़ने लगी।
_✏संकलन_
*टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews