अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,53,प्रियंका यादव ,गाज़ीपुर

*👩🏻‍🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/2319484228329161/

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण- 53*
(दिनाँक- 25 अप्रैल 2019)
*नाम -प्रियंका यादव*
पद-सहायक अध्यापक
विद्यालय-प्राथमिक विद्यालय सिधौना ,गाज़ीपुर

सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-
👉
मेरा नाम प्रियंका यादव है।मेरी प्रथम नियक्ति 7 nov 2015 को प्राथमिक विद्यालय सिधौना ,जनपद गाजीपुर में सहायक अध्यापिका पद पर हुई।
शुरू में बहुत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा पर अगर मन मे कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कुछ भी बदला जा सकता है।उसी जज्बे के साथ मैने भी कार्य करना शुरू किया ।
1-नए नए तरीकों से बच्चो को विद्यालय के प्रति आकर्षित करना।
2-मैने बच्चो के ही मनपसन्द वस्तु से उन्हें पढ़ाना शुरू किया जिसका परिणाम मुझे बहुत ही जल्द मिलने लगा ।बच्चो की उपस्थिति ज्यादा दिखने लगी
3-नाटक,नृत्य,व रोले प्ले के माध्यम से किसी भी टॉपिक को पढ़ाना शुरू किया जिसके परिणाम स्वरूप बच्चो के अधिगम स्तर में सुधार दिखने  लगा।
4-हर शनिवार को कंप्यूटर क्लास चलाना शुरू किया जिसके स्वरूप बच्चो को अभी तक कंप्यूटर खोलना व बन्द  करना  आ गया हैं।
5-कई बार डायरेक्टर महोदय,डाइट प्राचार्य ,bsa सर द्वारा सम्मान की भी प्राप्ति हुई जिसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ मेरे बच्चो को जाता है।
6-क्राफ्ट व कला के माध्यम से भी बच्चो को मैने शिक्षा देना शुरू जिसके अंर्तगत मैने बच्चो को दिया बनाना ,स्टैंड बनाना इत्यादि बनाना सिखाया।
हर वर्ष बच्चो को मुफ्त में कॉपी,किताब,कलर,पेंसिल व रबर देती हूं जिससे बच्चे इन वस्तुओं से वंचित न रह जाये।

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews