अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,44,विभा चौधरी ,गोंडा
*👩🏻🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2312947968982787&id=1598220847122173
*👩👩👧👧महिला सशक्तीकरण- 44*
(दिनाँक- 16 अप्रैल 2019)
*नाम- विभा चौधरी*
पद- सहायक अध्यापिका
विद्यालय का नाम- प्रा0वि0 मौहारी
वि .ख.-रूपईडीह,जनपद-गोण्डा
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
🔹विद्यालय की पूर्व स्थिति:- विद्यालय का भौतिक परिवेश बिल्कुल खराब स्थिति में और छात्रो की नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति अत्यन्त दयनीय थी।
विद्यालय में किये गये प्रयासः-
· 🔹सबसे पहले पूरे विद्यालय की फर्श एवं शौचालय बनवाया और सभी खिडकियों में पल्ले लगवाये।
· 🔹विद्यालय का मुख्य द्वार पर गेट लगवाया साथ ही भव्य प्रवेश द्वार बनवाया।
·🔹विद्यालय के बंद पड़े कमरे मे एक बाल पुस्तकालय की स्थापना की तथा लर्निग कार्नर बनाया।
· 🔹बच्चो के सहयोग से विभिन्न प्रकार के टी0एल0एम0 तथा माडल बनाया एवं विभिन्न प्रकार के सजावटी कलाकृतियां बनाकर कक्षा-कक्ष को सजाया।
· 🔹 विद्यालय में सभी महापुरूषो के जन्मदिवस एवं दिवाली मे,बाल मेला तथा समर कैम्प का आयोजन किया जाता है।
·🔹बच्चो को *आई0सी0टी0* के माध्यम से शिक्षा दी जाती है। जिसके लिए Q.R.कोड के प्रयोग द्वारा डिजिटल पाठ्य सामाग्री उपलब्ध कराई जाती है।
🔹 इसके साथ ही विद्यालय के स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्टर और लैपटाप के माध्यम से शिक्षा दी जाती है।
· 🔹बच्चो के लिए बाल संसद की स्थापना, स्कूल स्टेशनरी बैक,स्टार आफ द डे, स्टार आफ द वीक, स्टार आप द मंथ तथा समय-समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता कराकर सम्मानित किया जाता है।
· 🔹विद्यालय का भौतिक परिवेश सुदृढ करने के लिए आकर्षक वाल पेंटिग तथा सुन्दर एवं आकर्षक क्यारियों का निर्माण कराया गया।
·🔹अभिभावकों के साथ प्रतिमाह बैठक एवं आने वाले बच्चो के अभिभावकों से सम्पर्क नियमित रूप से किया जाता है।
*विद्यालय की सामूहिक एवं व्यक्तिगत उपलब्धियां*-
·🔹प्रा0वि0मौहारी के बच्चो को न्याय पंचायत स्तर एवं ब्लाक स्तर पर खेल एवं सास्कृतिक कार्यक्रमो के लिए पुरस्कृत किया गया।
· 🔹नामांकन 132 के सापेक्ष लगभग 90प्रतिशत तक उपस्थिति रहती है।
· 🔹विद्यालय से तीन बच्चो का चयन राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के लिए हुआ।
·🔹विद्यालय द्वारा ब्लाक एवं जनपद स्तर टी0एल0एम0 और माडल प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया।
·🔹 विद्यालय में नवाचार के लिए मुझे प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा और ,बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा व गोण्डा महोत्सव में 02 बार जिलाधिकारी महोदय द्वारा मुझे सम्मानित किया गया।
·🔹विद्यालय का अब भौतिक एवं शैक्षिक परिवेश अब बहुत ही सुदृढ रूप में स्थापित हो चुका है।
·🔹 विद्यालय को विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा प्रा0वि0 मौहारी साइंस क्लब की मान्यता प्रदान की गई।
🔹रोटरी क्लब द्वारा 03 पंखे उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
*प्रेरक संदेश*- परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।
_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*
Comments
Post a Comment