अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,64,योगिता हेमकर,भदोही
*👩🏻🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2327441520866765&id=1598220847122173
*👩👩👧👧महिला सशक्तीकरण- 64*
(दिनाँक- 06 मई 2019)
*नाम- योगिता हेमकर*
पद - प्रधानाध्यापक
विद्यालय- प्राथमिक विद्यालय सुल्तानापुर
ब्लॉक -भदोही,जिला- भदोही
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉🏼
प्रथम नियुक्ति- 14 दिसम्बर 2002 , मेरी प्रथम नियुक्ति प्रा विद्यालय मोढ स्टेशन पर हुई, जहाँ पर सिर्फ़ 50 छात्र। छात्रायें थी । अपने 5 साल के कार्यकाल में इस संख्या को 547 किया । ततपश्चात A B R C सुरियावां पर कार्य किया । प्रा विद्यालय उमरिया पर कार्य करते हुए 2008 में प्रा विद्यालय सुल्तानपुर में कार्यरत हुए । यह एक नवनिर्मित विद्यालय था जहां पर छात्र संख्या 0 थी । दो कक्ष से प्रारम्भ किया गया विद्यालय आज 8 कक्षाओं से सुसज्जित है । विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने की दिशा में निम्न प्रयास किये गए ------
👉 प्रार्थना सभा समूहगान के साथ हिन्दी, अंग्रेजी में प्रार्थना समूह में आज का सुविचार, सा० ज्ञान, अंग्रेजी शब्द, रोचक तथ्य तथा विशेष दिवस की जानकारी, राष्ट्रीय गीत, व्यायाम का अभ्यास, राष्ट्रगान स्वच्छता व गणवेश की जॉच आदि|
👉 मध्यांतर में हाथ धुलाई की व्यवस्था, भोजन मंत्र , साप्ताहिक आयरन गोली का वितरण आदि |
👉 प्रत्येक शनिवार को बालसभा, बाल संसद बैठक, अलग-अलग विषयों पर आधारित विभिन्न सदनो की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि |
👉 दीवारों पर सुन्दर पेंट व स्लोगन लिखाना, वॉल पेंटिंग का निर्माण, मॉ सरस्वती, भारत माता की वॉल पेंटिंग, बाल अधिकार, राष्ट्गान, मध्याह्न भोजन मीनू आदि का लेखन|
👉 बैस्ट आउट ऑफ वेस्ट के अन्तर्गत पुरानी बेकार सामग्री से सुन्दर वस्तुओं का निर्माण
बच्चों के साथ मिलकर विभिन्न विषयों की समझ हेतु विभिन्न चार्ट, मॉडल, बाल अखबार आदि का निर्माण |
👉 पठन पाठन समय सारिणी व पाठ्यक्रम के अनुसार |
👉 छात्र- छात्राओं की ब्लॉक स्तर/जनपद स्तर पर विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं की तैयारी करवाना | बहुत सी प्रतियोगिताओं में विजयी होकर बच्चों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है |
👉 स्वयं के लैपटॉप व मोबाइल द्वारा विभिन्न विषयों की समझ बढ़ाना|
👉 विद्यालय स्तर पर छात्र –छात्राओं के बीच क्विज, भाषण, सा० ज्ञान, चित्रकला, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन व पुरस्कार वितरण |
👉 दैनिक उपस्थिति सा० ज्ञान पर आधारित |
👉 वार्षिकोत्सव, प्रवशोत्सव व विदाई समारोह का आयोजन ।
👉 स्वयं के प्रयासों द्वारा बाल पुस्तकालय का निर्माण |
👉 खेल में रूचि बढ़ाने के लिए बैडमिंटन, फुटबॉल आदि की व्यवस्था |
👉 विषयानुसार TLM निर्माण व सहायक सामग्री युक्त शिक्षण ।
👉 स्वच्छता पखवाड़ा, पॉलीथीन बंद पखवाड़ा, बालदिवस पखवाड़ा आदि का आयोजन |
👉 प्रत्येक वर्ष बाल संसद चुनाव व गठन जिसमें विभिन्न समितियों का संचालन स्वयं बच्चों द्वारा किया जाता है |
👉 P. T. M., M. T. M., व S. M. C. की बैठक और अभिभावक सम्पर्क द्वारा अभिभावकों को जागरूक करने का प्रयास |
👉 मेरा विद्यालय 2018 - 19 में इंग्लिश मीडियम में चयनित किया गया ।
My moto is very simple " *challenge me and I will grow*."
I just don't get depressed with failures but *TRY AND TRY AGAIN TILL I SUCCEED*.
_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*
Comments
Post a Comment