अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,43,रश्मि मिश्रा ,प्रतापगढ़

*👩🏻‍🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2312312009046383&id=1598220847122173

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण- 43*
(दिनाँक- 15 अप्रैल 2019)

*नाम - रश्मि मिश्रा*
पद - स० अध्यापिका ( विज्ञान)
विद्यालय - पू ० मा० वि ० मरुआ न, बाबा बेलखरनाथ धाम
जनपद - प्रतापगढ़

सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-
👉

वर्तमान विद्यालय मे मेरी नियुक्ति २०१५ में हुई, यह विद्यालय किसी चुनौती से कम ना था। एक डेढ़ वर्ष के अंदर ही कठिन परिश्रम के परिणाम दिखने लगे।
कार्य - विभिन्न गतिविधियो के माध्यम से बच्चो को स्कूल में ठहराव के लिए प्रेरित किया गया।
१.समय समय पर कला और क्राफ्ट कि वर्कशॉप का आयोजन स्वयं किया।
२.विद्यालय परिसर को बच्चो के साथ मिलकर सुसज्जित किया।
३. विभिन्न पर्वो, प्रतियोगियों एवम् हर मंच पर बच्चो को प्रतिभाग करने का मौका दिया।
४. विज्ञान कक्ष के फर्नीचर, व्यवस्था को स्वयं दुरुस्त किया।
५. सेमिनार का आयोजन, जिससे बच्चे निडर होकर अपनी बात कह सकें।
६. अभिभावकों से संपर्क।
७. जनपद, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बच्चो को प्रतिभाग करने का मौका दिया।
८. ज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित न रहे इसका पूरा प्रयास किया, जितने नवाचार हो सकते थे, प्रतिदिन आवश्यकतानुसार अपनाए गए।
९. वाद्य यंत्रों की व्यवस्था कर उन्हें स्वयं सिखाने का कार्य किया।
१०. बाल संसद, बाल समिति, out pass , अपना किचन गार्डन, कम्पोस्ट पिट, इको ब्रिक आदि नवाचारों का क्रियान्वयन किया।
सुखद परिणाम - १. पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरुआन के विद्यार्थी आज किसी के भी सामने निडर होकर अपनी बातें व्यक्त कर सकते है, दूसरे बच्चो को भी विद्यालय आने। किए प्रेरित करते है।
२. जिस विद्यालय को शायद आस पास के गांव वाले भी ना जानते थे आज वह जनपद का एक जाना माना विद्यालय है।
३ विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हुए है।
४. पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरुआन पहला और अकेला विद्यालय बना उत्तर प्रदेश बेसिक परिवार से जिसने राष्ट्रीय  बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर ओड़िशा में प्रतिभाग किया।
५. मेरे निर्देशन में बना प्रोजेक्ट छात्रा नैंसी यादव द्वारा ITS Engineering college Noida, और ओड़िशा में प्रस्तुत किया गया। गर्व है कि मेरे निर्देशन में बच्चो ने राष्ट्रीय स्तर पर बेसिक का नाम रौशन किया।
६. बेसिक शिक्षा मंत्री श्रीमती *अनुपमा जायसवाल* जी द्वारा बच्चो और मुझे प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
७. माननीय मुख्यमंत्री श्री *योगी आदित्यनाथ* जी के समक्ष विकास भवन में बच्चो ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
८. बेसिक शिक्षा मंच, और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक दिवस पर मुझे सम्मानित भी किया गया।

*I AM PROUD TO BE A TEACHER,WHO BECAME THE PART OF A CHANGE !*

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews