अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,47,रेशू पांडेय,बलरामपुर
*👩🏻🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2315056585438592&id=1598220847122173
*👩👩👧👧महिला सशक्तीकरण- 47*
(दिनाँक- 19 अप्रैल 2019)
*नाम - रेशू पांडेय*
पद-सहायक अध्यापक
विद्यालय-पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमिलिया, बलरामपुर ,जनपद-बलरामपुर
प्रथम नियुक्ति --- 22 सितंबर 2015
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
समाज का एक ऐसा वर्ग जो आनेवाले स्वर्णिम समाज का निर्माण करता है अर्थात शिक्षक वर्ग ,मैं जब इस श्रेणी का हिस्सा बनी तब मुझे समाज मे अपना बेहतर प्रदर्शन करने का एक सुनहरा अवसर मिल गया था।मैंने देखा है कि कैसे एक साधारण घर का बच्चा सिर्फ अपनी पढ़ाई की मेहनत से समाज ,घर व अपनो के लिए बहुत कुछ करने वाला बन जाता है।क्योंकि ये मेरी खुद की कहानी है।
आज मैं खुद को एक सक्षम समाज सेविका के रूप में देख सकती हूं क्योंकि मेरे पास शक्ति है अपने गांव के प्यारे बच्चो को एक स्वर्णिम भविष्य देने की,उन्हें एक ज़िम्मेदार नागरिक बनाने की और अपने परिवार का एक सक्षम सदस्य बनने की।
22 सितंबर 2015 को जब मैं इमिलिया, बलरामपुर विद्यालय पहुँची तो वहाँ की स्थिति कुछ अच्छी नही दिखी,क्योंकि मैंने 2 साल *pioneer inter college barabanki* में अध्यापन किया हुआ था इसलिये चीज़ों को धीरे धीरे लाइन पर लाती गई।
* प्रार्थना सभा मे सदवाक्य और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछना
* स्टार ऑफ द मंथ -रोज़ आने वाले बच्चों को।
* सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।
* समय समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता ओ का आयोजन।
* समुदाय से मिलाप व मीटिंग करना
* आकर्षक tlm द्वारा बच्चों को पढ़ाना।
* स्काउट गाइड के लिए बच्चों को तैयार करना।
* इंगलिश स्पीकिंग पर ज़ोर डालना।
*विद्यालय में अपने निरीक्षण में BALA(building as learning aids)कार्य करवाना।
* वृक्षारोपण करवाना।
* बच्चो को उनकी result के साथ मैडल पहना कर उनका उत्साहवर्धन करना।
*मीना मंच के माध्यम से छात्राओं में कुछ कर दिखाने का जज़्बा पैदा करना।
ऐसी ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यालय में आज कायाकल्प हो चुका है।गांव के लोग कहते है *'जंगल मे मंगल हो रहा'* 😌🙏🏻।
अपनी कार्यशैली के चलते समय समय पर अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन भी मिलता रहा है।बलरामपुर के जिलाधिकारी महोदय व विकास अधिकारी महोदया द्वारा प्रशस्ति पत्र👩🏻🎓 प्रदान किया गया। इसके अलावा बहराइच में शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल के सानिध्य में सम्पन्न हुई शिक्षण संवाद की कार्यशाला में प्रशस्ति पत्र 👩🏻🎓प्राप्त हुआ।
इन 3 सालो में मुझे जो मिला उसके लिये मैं मिशन का, साथी शिक्षको का व सबसे महत्वपूर्ण अपने विद्यालय के बच्चों का शुक्रिया अदा करती हूं और चाहती हु कि मैं अपने बच्चो को वो सब कुछ सिखाऊं जो मैंने सीखा।
*प्रेरक संदेश*---अपने आप पर भरोसा करें, क्योंकि शुरुआत आप से ही है।👍🏻
_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तर प्रदेश*
Comments
Post a Comment