अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,51,कुसुम लता भास्कर,प्रयागराज
*👩🏻🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2318077651803152&id=1598220847122173
*👩👩👧👧महिला सशक्तीकरण- 51*
(दिनाँक- 23 अप्रैल 2019)
नाम - कुसुम लता भास्कर
पद - कला अनुदेशक
विद्यालय-पू०.मा०.वि०प्रतापपुर
ब्लॉक - प्रतापपुर ,जिला - प्रयागराज
सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-
👉
विद्यालय का नाम प्रदेश स्तर तक पहचान तथा और आगे बढ़ाने में गया प्रयासरत :-
👉
प्रथम नियुक्ति - 13 जुलाई 2013
* कला शिक्षा के माध्यम से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षा देना.
* हर प्रमुख अवसर पर बच्चों के साथ मिलकर बड़ी - बड़ी रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक करना जो पूरे जिले एवं प्रदेश में बहुत पसंद किया जाने लगा और समाचारपत्रों में खास स्थान मिलने लगा जिससे प्रभावित होकर बहुत सारे स्कूलों में इसका अनुसरण होने लगा.
* स्कूल में वॉल पेंटिंग के माध्यम से शिक्षाप्रद संदेश देना जिसका अनुसरण भी पूरे जिले के स्कूलों में होने लगा.
* हर प्रमुख दिवस पर बनाई गई बड़ी - बड़ी आकर्षक रंगोली से प्रभावित होकर डेनमार्क की चर्चित कवित्री एवं सामजसेवी इवा कार्लसन ने बेसिक के बच्चों के कार्यों की जमकर सराहना करती हैं तथा शेयर करती हैं.
* अपने विद्यालय को अलग पहचान दिलाने के उद्देश्य से बच्चों के साथ मिलकर 2016 में वर्तमान प्रधानमंत्री द्वारा जारी की गई समस्त शिक्षाप्रद योजनाओं का 60 फिट कपड़े पर पैनल चित्र बनाया गया जो बेसिक शिक्षा छेत्र में किया गया अनोखा कार्य है जो बहुत ज्यादा चर्चित हुई जिसे समाचारपत्रों प्रमुख स्थान मिला
अपने 7000 के मानदेय में मैंने इस पेंटिंग को बनाने में अपना 10,000 लगाया जो मेरे लिए बड़ी रकम है.
* प्रतापपुर B.R.C के पूरे परिसर में बच्चों के साथ मिलकर शिक्षाप्रद विषयों पर आधारित वॉल पेंटिंग बनाया जो सुन्दर आर्ट गैलरी जैसा रूप ले चुकी है और प्रयागराज के सबसे सुन्दर B.R.C में गिनी जाने लगी l
*सन्देश -* ख़ुदी को कर बुलंद इतना की हर तक़दीर से पहले ख़ुदा बन्दे से पूछे बता तेरी रज़ा क्या है....... इसी उदेश्य से आगे भी प्रयास लगातार जारी रहेगा जब तक बेशिक शिक्षा की अगल पहचान नहीं बन जारी चाहे जितनी भी कठिनाई क्यू न आए..
धन्यवाद
K.L.Bhaskar
_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*
Comments
Post a Comment