अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,61,श्वेता सिंह,गोरखपुर

*👩🏻‍🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2325135737764010&id=1598220847122173

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण- 61*
(दिनाँक- 03 मई 2019)

नाम:-श्वेता सिंह
पद:-सहायक अध्यापिका
विद्यालय:- प्राथमिक विद्यालय सिकटौर,खोराबार,गोरखपुर।

✒ *सफलता एवं संघर्ष की कहानी..👉🏼*
*एक नदी अपनी ताकत से नही,बल्कि अपने सतत प्रयासों के कारण ही चट्टानों में भी रास्ते बना लेती है।*

वर्तमान विद्यालय में मेरी नियुक्ति वर्ष 2010 में हुई।विद्यालय में बच्चों का नामांकन तो संतोषजनक था,किन्तु नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति नही रहती थी।इसके लिए मैंने बच्चों के विद्यालय में ठहराव व अभिभावकों का विद्यालय के प्रति विश्वास व बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियों के विकास में वृद्धि  हेतु कुछ प्रयास किये जो निम्नवत है:-

📌प्रार्थना सभा को ज्ञानवर्धक बनाने हेतु अन्य शिक्षिकाओं के साथ मिलकर बच्चों द्वारा प्रत्येक दिन पृथक प्रार्थना,प्रेरणा गीत,प्रतिज्ञा,बाल अखबार,सुविचार,सामान्य ज्ञान व अंग्रेजी शब्द वाचन।

📌कक्षा व विद्यालय के वातावरण को आकर्षक व शिक्षार्थी केंद्रित बनाने के लिए विभिन्न कक्षाओं की दीवारों पर शैक्षणिक चित्रों का निर्माण।

📌ICT टूल्स व TLM द्वारा शिक्षण कार्य।

📌बच्चों में अर्जित ज्ञान के स्थायीकरण हेतु सीखे गए पाठ से सम्बंधित TLM निर्माण करवाना।

📌आरम्भिक स्तर के बच्चों में भाषा कौशल विकास हेतु विभिन्न मौखिक व गतिविधि आधारित शैक्षणिक विधाओं का प्रयोग।

📌बच्चों में आरम्भ से ही स्वच्छ व स्वस्थ आदतों के विकास हेतु *स्वच्छता कार्नर व किट* विकसित करना।

📌शिक्षण में कला, क्राफ्ट व पपेट के प्रयोग से शिक्षार्थी केंद्रित शिक्षा पर बल देना।

📌सामाजिक सहभागिता व जागरूकता अंतर्गत  शिक्षा,स्वास्थ्य व सुरक्षा पर बच्चों संग मिलकर चौपाल,नुक्कड़ सभा व अभियान चलाना।

📌बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के विकास हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं व प्रोत्साहना हेतु पुरस्कार वितरण दिवस का आयोजन।

📌प्रति माह के शत प्रतिशत उपस्थित बच्चों को प्रोत्साहना हेतु *मैं हूँ नियमित स्टार* वितरण।

📌राष्ट्रीय पर्व,प्रमुख दिवस व जयन्तियों पर बच्चों द्वारा शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रतिभागिता सुनिश्चित करना।

📌अभिभावकों से नियमित सम्पर्क करके विद्यालय-शिक्षक सम्बन्ध के विकास का प्रयास करना।

📌बच्चों में *पठन कौशल व पढ़ने की आदत के विकास* हेतु पुस्तकालय व एक्टिविटी एरिया निर्माण कार्य प्रगति पर है।

📌*पुस्तकालय प्रबंधन व बच्चों को विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक पुस्तके उपलब्ध हो सके इसके लिए *पुस्तक दान से मिलेगी मुस्कान* कार्यक्रम चला कर 150 से अधिक पुस्तकों का दान प्राप्त करना।

🏆उपलब्धियां🏆

🏅*यूनिसेफ व गांव कनेक्शन* द्वारा विद्यालय व मेरे द्वारा कराई गई गतिविधियों पर डाक्यूमेंट्री निर्माण।

🏅विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न मंचो पर सफलतापूर्वक सांस्कृतिक कार्यक्रमो का प्रस्तुतिकरण।

🏅विद्यालय की कक्षा 5 की छात्रा द्वारा कई चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग व पुरस्कार प्राप्त करना।

🏅सामुदायिक सहयोग द्वारा विद्यालय के सभी कमरों में टाइल्स,डेस्क बेंच की उपलब्धता।

🏅विद्यालय व मेरे द्वारा किये गए कार्यो का स्थानीय अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशन।

🏅ICT राज्य पुरस्कार 2019

🏅SCERT द्वारा आयोजित ICT प्रतियोगिता में चयन

🏅जनपद स्तर पर 2018 उत्कृष्ठ शिक्षक पुरस्कार(जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा)

🏅मऊ महोत्सव,कपिलवस्तु  महोत्सव में सम्मान।

🏅राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद व ग्रामसभा द्वारा उत्कृष्ठ कार्य सम्मान प्रमाण पत्र।

🏅विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नवाचारी शिक्षक 2018 सम्मान।

इन सभी सम्मानों से बड़ा सम्मान जो मुझे प्रतिदिन प्राप्त होता है वो है मेरे विद्यालय व ग्रामसभा के अभिभावकों का मेरे लिए प्रेम व विश्वास जिसे मैं कभी भी खोने नहीं दूँगी।

अंत में मेरे विचार से...
*सफलता का मतलब यह नहीं कि आप अपने जीवन में क्या प्राप्त करते है,बल्कि सफलता का मतलब इससे है कि आप दूसरों को क्या करने के लिए प्रेरित करते हैं।*

...धन्यवाद🙏...

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews