अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,49,नीतू चौधरी ,बरेली

*👩🏻‍🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण- 49*
*नाम-नीतू चौधरी*
पद- सहायक अध्यापिका
विद्यालय-प्रा.वि.रायपुर,
भोजीपुरा जिला बरेली
वर्तमान विद्यालय-प्रा. वि. अभयपुर भोजीपुरा जिला बरेली

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉 
https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/2316672345277016/

इनकी नियुक्ति वर्ष 2015 में बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के रूप में प्राथमिक विद्यालय रायपुर विकास क्षेत्र भोजीपुरा् जिला बरेली में हुई।
👉सर्वप्रथम उपस्थिति बढ़ाने हेतु गांव में जाकर अभिभावकों से मिलकर प्रयास किया।
👉कमजोर छात्रों को *उपचारात्मक शिक्षण* देना शुरू किया।
👉करके सीखने के सिद्धांत द्वारा शिक्षण करने का प्रयास किया।
👉बच्चो के लिए *टी एल ऍम* बनाकर उनकी सहायता से पढ़ाना।
👉सभी बच्चो को बालदिवस पर  कला तथा रंग गिफ्ट किये तथा उनको क्राफ्ट तथा अन्य गतिविधियां कराना शुरू की।इसका फायदा ये हुआ कि बच्चो में सृजनात्मकता का विकास हुआ और उनकी छिपी प्रतिभाएं बाहर आने लगी।
👉2016 में  प्राथमिक विद्यालय रायपुर  के बच्चो नेे rte मेले में  *save trees नामक* एक स्किट तैयार किया।जिसकी सराहना तत्कालीन *खंड शिक्षा अधिकारी* के द्वारा मुक्त कंठ से की गयी।
👉प्राथमिक विद्यालय रायपुर के बच्चो ने *फैंसी ड्रेस शो*भी किया।
👉प्रा. वि.रायपुर में *पपेट शो* का आयोजन किया।
👉बच्चो को प्रकृति से जोड़ने के लिए  वृक्षारोपण में सहयोग किया।
👉 बच्चों के साथ *सभी धर्मों के त्योंहारो* को मनाना।
👉प्राथमिक विद्यालय रायपुर में प्रधानाध्यापिका के सहयोग से शनिवार की गतिविधियां आयोजित करना।
👉 प्राथमिक विद्यालय अभयपुर में saturday activities की शुरुआत की।जिसमें प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षक साथियों ने क्रियान्वयन में भरपूर सहयोग किया।
👉अपनी कक्षा केअनुपस्थित विद्यार्थियों के घर फ़ोन करके उनकी जानकारी लेना।
👉बच्चों को *खेल खेल* में *शिक्षण प्रदान* करने का प्रयास।
👉ऑफिस की सज्जा हेतु पोस्टर व चार्ट का निर्माण।
👉बच्चों के लिए कक्षा में नोटिस बोर्ड का निर्माण।
👉पर्यावरण जागरूकता हेतु बच्चों को *चित्रकला के माध्यम से* तथा *फैंसी ड्रेस* के माध्यम से जागरूक किया।
👉संचारी रोगों से बचाव हेतु बच्चों को *लघु नाटिका* के द्वारा जागरूक किया।
👉प्राथमिक विद्यालय अभयपुर में अपने स्वयं के प्रयासों से *कक्षा कक्ष को टी एल ऍम से सुसज्जित* किया।
👉अपनी कक्षा के सभी छात्रों की कॉपियों पर कवर चढ़ा कर बच्चो को किताबो व् कॉपियों के रख रखाव के विषय में समझाया।
👉प्राथमिक विद्यालय अभयपुर के छात्रों को *प्रार्थना सभा में अंग्रेजी में शपथ* याद करवाई।
👉बच्चों को आई सी टी के सहयोग से शिक्षण प्रदान करना।
👉प्राथमिक विद्यालय अभयपुर के प्रधानाध्यापक द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव में पिग्मी शो,स्वागत गीत और नाटक  का निर्देशन किया।
👉ब्लॉक स्तर पर टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में इनकी कक्षा के छात्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
👉मिशन शिक्षण संवाद द्वारा महोबा में  आयोजित सेमिनार में *उत्कृष्ट शिक्षक* सम्मान प्राप्त हुआ।
👉राज्य स्तरीय *आर्ट,क्राफ्ट/पपेट्री* के द्वारा लर्निंग आउटकम की सम्प्राप्ति हेतु scert में आयोजित प्रतियोगिता में *विजेता* चुना गया।
👉मिशन आई सी टी के तहत *मिशन मेगा माइंड गेम* की निर्माणकर्ता  टीम के सदस्य के रूप में कार्य किया।
👉शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु scert द्वारा *राज्य स्तर पर  सम्मान* के लिए चयन।
_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews