अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक 42,छाया प्रकाश ,कौशाम्बी
*👩🏻🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2311558312455086&id=1598220847122173
*👩👩👧👧महिला सशक्तीकरण- 42*
(दिनाँक- 14 अप्रैल 2019)
नाम-छाया प्रकाश
पद -प्रधानाध्यापिका
विद्यालय-प्राथमिक विद्यालय गिरिया खालसा
ब्लॉक्-चायल जनपद-कौशाम्बी
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
मैं छाया प्रकाश जनपद कौशाम्बी उत्तरप्रदेश के चायल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गिरिया खालसा में प्रधानाध्यापिका पद पर कार्यरत हूं।
जब उक्त विद्यालय में मेरी नियुक्ति हुई,उस समय विद्यालय परिसर गन्दा,बच्चों की संख्या कम एवं विद्यालय की व्यवस्था अनुचित एवं अव्यस्थित थी।
विद्यालय एवं बच्चों की शिक्षा एवं नामांकन में सुधार हेतु मैंने विभिन्न प्रयास किये जैसे विद्यालय के भौतिक परिवेश में सुधार, नामांकन हेतु गांव भ्रमण, अभिवावकों एवं ग्रामवासियों से सम्पर्क, अध्यापक अभिवावक बैठको का आयोजन,बच्चों के लिए। टाई, बेल्ट एवं आईकार्ड का वितरण ,शिक्षा में उन्नयन हेतु रुचिकर टीएलएम का प्रयोग, बच्चों में खेल भावना एवं जागरूकता के विकास हेतु विभिन्न खेलों का आयोजन, बाल अखबार का प्रकाशन, बच्चों में अनुशासन व्यवस्था हेतु बालसंसद का गठन एवं बच्चो को अच्छे कार्य करने हेतु प्रेरित करने के लिए स्टार ऑफ द वीक एवं स्टार ऑफ द मंथ का आयोजन एवं पुरुस्कार वितरण एवं अन्य बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु उनमे प्रतियोगी माहौल का निर्माण, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए कॉपियों का वितरण आदि विभिन्न माध्यमों से विद्यालय परिवेश, विद्यालय में अनुशासन एवं शिक्षा व्यस्था में सुधार करने का प्रयास किया।
*उपलब्धियां*
👉3 बार जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र
एवं
👉राज्य स्तरीय कहानी प्रतियोगिता पुरस्कार
_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*
Comments
Post a Comment