अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,52,कु.चिंता

*👩🏻‍🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2318762501734667&id=1598220847122173

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण- 52*
(दिनाँक- 24 अप्रैल 2019)

*नाम-कुमारी चिन्ता*
पद-सहायक अध्यापक
विद्यालय-अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय सँवरा
ब्लॉक-चिलकहर,जनपद-बलिया

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-👉*

"बीती विभावरी जाग री
अम्बर पनघट में डूबो रही ~~~~~~~
ताराघट ऊषा नागरी"

जो नारी शिक्षा के सन्दर्भों का मूल है।
युवति ऊषा ,चैतन्य, देवी,अपार सुन्दरी, रक्तिम साड़ी पहने हुए, नख-शिख श्रृंगार किए मुस्कुराती ,अरुण के रथ पर बैठकर आयी है।वह तेजोमयी ,प्रिय -मधुर ,सत्य बोलने वाली,अन्धकार को दूर करने वाली ,चेतना जगानेवाली, सोतों को उठाकर कर्म में तत्पर करने वाली, द्वेष भगाकर प्रेम का संचार करने वाली एवं समाज को समान रूप से सृष्टि को आध्यात्मिक प्रतिकात्मक परिलक्षित अन्तःप्रकाश देनेवाली देवी स्वरूप  अदिति, इड़ा,भारती ,सरस्वती को प्रणाम करके .....

ऊँ असतो मा सद्गमय
तमसो मा ज्योतिर्गमय

...अर्थात हम सभी को इस चराचर संसार रूपी समाज से अज्ञान और अंधकार को मिटाकर सत्य और प्रकाश मय बनाना है।

**कठिन परिश्रम करने की ठानी और उस पगडण्डी पर चलकर प्रयागराज की पावन धरती पर गंगा, यमुना ,सरस्वती तथा हिन्द महासागर के रमण्य तट पर भारतीय संस्कृति का आधार लेकर ज्ञान के मंदिर में ईश्वर रूपी उस बालक के लिए सदैव प्रयत्न शील रहूंगी।
---------------^------------
जिस समय मैं कार्य भार ग्रहण की उस समय देखी कि शिक्षकों का आभाव और बच्चों को केवल भोजन ,यूनिफॉर्म से मतलब रखते थे।पठन -पाठन निम्न ,बच्चों की संख्या का आभाव।
चूंकि मेरी पढ़ाई करते रहने के दौरान ही शिक्षिका की जिम्मेदारी मिली इसलिए मेरी इच्छा शक्ति पढ़ने-पढ़ाने का सिलसिला जोरों से बच्चों की तरफ आकर्षित कर  रहा था।
प्रथम दिन कक्षा में प्रवेश की तो मुझे निराशा हुई और बच्चों के जिज्ञासा कोजानना चाही तो अपने विद्यालय के आस-पास अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की वजह से मनोबल टूटा-टूटा देखकर ,बच्चों की हीनता को दूर कर ,उनके मनोबल को ऊँचा उठाना तथा उनके आत्म विश्वास को अंग्रेजी माध्यम के बच्चों को पीछे छोड़ने जैसे भावनात्मक सोच जागृत  करना ...........
इस दिन से मैने संकल्प लिया और क ई दुःख भरी चुनौतियों को पार कर रही हूं...

*बच्चों के हीनता को दूर कर उनके मनोबल को ऊँचा उठाना।
*प्रत्येक बच्चे ससमय उपस्थिति पर विशेष ध्यान देना।
* बच्चों की परिस्थितियों को जानकर उनके यूनिफॉर्म, साफ सफाई परविशेष समय देना।
*बच्चों की शिक्षा को जीवन्त और समयानुकूल बनाने के लिए उसकी विषयवस्तु एवं शिक्षण प्रविधियों में नवीनता लाना।
*प्रार्थना स्थल पर ही गिनती, पहाड़ा,सामान्य ज्ञान, स्पिकिंग क्लास चर्चा परिचर्चा। सुविचार  अंग्रेजी और हिन्दी दोनो में ब्लैक बोर्ड पर लिखना  ।
*सप्ताह के तीन दिन योगा ,तीन दिन पीटी तथा विभिन्न प्रकार की क्लैप करवाना।
* Learning corner में समय समय पर श्यामपट्ट पर चित्र के माध्यम से नाटक अभिनय एवं क्रियाविधि के माध्यम से वाचन कराना।
*बच्चों के द्वारा शून्य निवेश पर टीएलएम एवं प्रोजेक्ट का बहुत अधिक प्रयोग करवाना।
*निष्प्रयोज्य वस्तुओं एवं व्यवहारिक वस्तुओं से CROFT or PROJECT बनवाना ।
*Learning corner में ग्लोब, मोबाइल फोन,आईपाट एवं विशेष वस्तुओं का प्रयोग कर वाचन करना
*कम्प्यूटर की जानकारी, देशविदेश की समसमायिक घटनाओं पर चर्चा करना।
*विज्ञान के छोटे छोटे सामान्य प्रयोग भरसक प्रयास कर कक्षा कक्ष में उपलब्ध करवाना।
* प्रत्येक शनिवार को  टेस्ट और प्रथम ,द्वितीय,तृतीय स्थान विद्यार्थियों को पुरस्कृत करना।
टेस्ट कापी पर अभिभावकों के हस्ताक्षर करवाना तथा मिलना,मोबाईल फोन से सम्पर्क में रहना।
*बच्चों के लिए खेल का मैदान तैयार और एवार्ड से सम्मानित।
*1अप्रैल 2018 से अंग्रेजी माध्यम से विद्यालय चयनित होने पर हमारी प्रधानाध्यापिका महोदया की सहायता से स्मार्ट क्लास की व्यवस्था ।
* ड्राप आउट बच्चों पर विशेष ध्यान।
*बालिकाओं के लिए विशेष ध्यान और उनको हर तरह से मदद देने का भरसक प्रयास।
इस पूरे व्यवस्था को संचालित करने में विद्यालय परिवार, सम्मानित अभिभावक, प्रबन्ध समिति सदस्य, एबीआरसी का पूरा पूरा सहयोग मिला है।
जिससे 65 की जगह आज हमारे पास लगभग200 बच्चों की संख्या मौजूद है।

परन्तु अंग्रेजी माध्यम के बावजूद कक्षा कक्ष का पूर्ण  आभाव  ,अनेक दुःख भरी समस्याओं से लड़कर...फिर भी शून्य से शिखर तक पहुंचाने के लिए अग्रसर हूँ।

संकल्प परिलक्षित है...........
🖊🖊🖊🖊🖊" " जब तक शरीर में शक्ति रहेगी.....
तब तक मै अपने कलेजे के टुकड़े को पढ़ाना नहीं छोड़ूगी📚📖"""
💐💐🙏🏻🙏🏻

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews