अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,65,मीनाक्षी,मऊ
*👩🏻🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2328034657474118&id=1598220847122173
*👩👩👧👧महिला सशक्तीकरण- 65*
(दिनाँक- 07 मई 2019)
*नाम-मीनाक्षी सिंह*
पद -सहायक अध्यापक
विद्यालय -उ०प्रा०वि ढढ़वल ,फतहपुर मण्डांव,मऊ
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-👉*
मैं मीनाक्षी सिंह 2015 में मेरी नियुक्ति मऊ जनपद के उ०प्रा०वि मण्डांव में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। 2016 में मेरा विद्यालय एकल हो गया । शिक्षकों की कमी के कारण अभिभावकों का विश्वास विद्यालय से उठ रहा था। ऐसे में आवश्यकता थी परिवर्तन की । विद्यालय की भौतिक स्थिति भी ठीक नही थी । प्रभारी होने के कारण मैंने विद्यालय में सुधार हेतु ग्राम प्रधान,गांव के वरिष्ठ लोगों से बातचीत की पर कहीं से कोई भी सहायता नहीं मिली। फिर भी मैंने हिम्मत न हारी और अकेले ही प्रयास करती रही और आज मुझे गर्व है अपने विद्यालय पर । विद्यालय को आगे बढ़ाने हेतु मैंने निम्न प्रयास किया-
📌 सुसज्जित कक्षा -कक्ष का निर्माण
📌डेस्क -बेंच की व्यवस्था
📌विद्यालय का विद्युतीकरण
📌खेल सामग्री की व्यवस्था
📌पुस्तकालय की व्यवस्था
📌बाल संसद एवं मीना मंच गठन एवं क्रियान्वयन
📌शिक्षा को कला एवं संगीत से जोड़ना
📌ICT के प्रयोग से शिक्षा
📌खेल -खेल में शिक्षा
📌नाट्य मंचन द्वारा शिक्षा
📌 विज्ञान या चमत्कार
📌star assmebly of the month
🏅उपलब्धियां 🏅
🥉निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में
राज्य स्तर पर तृतीय स्थान
अर्थियन शोध प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनित
🥉पोस्ट कार्ड लेखन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान
🥇खेल प्रतियोगिता में ब्लॉक् स्तर पर दौड़ ,गोला व चक्र क्षेपण में प्रथम ,जनपद व मण्डल स्तर पर गोला/चक्र क्षेपण में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
🏅मिशन पहचान ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा 8 में प्रथम व कक्षा 6 में तृतीय स्थान बच्चों को प्राप्त हुआ ।
प्रत्येक रैलियों जैसे स्कूल चलो अभियान ,संक्रामक रोग ,मतदाता जागरूकता आदि में ब्लॉक् स्तर पर गीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन।
इस प्रकार से विद्यालय संचालित कर मेरे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा , बच्चों ने प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त किया ,राज्य स्तर तक विद्यालय का मान बढाया । आज विद्यालय नए सत्र 2019-20 में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने के लिये अग्रसर है
_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*
Comments
Post a Comment