पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस है आया,
जो हमारे चारों ओर है छाया।

गंभीर मुद्दा साथ है लाया,
कैसे पर्यावरण जाए बचाया।

पर्यावरण पर संकट है गहराया,
आबादी पर है संकट छाया।

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा गया चेताया,
जागरूकता लाने को यह दिवस मनाया।

सारे घटक जीवन से जुड़े,
सभी जीव-जंतु, पेड़-पौधे जुड़े।

जैविक अजैविक घटक हमीं से जुड़े,
पर्यावरण से हम सभी हैं जुड़े।

पर्यावरण संकट के हम जिम्मेदार,
पर्यावरण के बहुत उपकार।

अब तो कुछ कर्ज दो उतार,
तभी होगा हमारा बेड़ापार।

एकता की शक्ति पहचानो,
पर्यावरण की महत्ता जानो।

मिलकर ही ये काम होगा,
भविष्य फिर सुरक्षित होगा।

पर्यावरण हमारी धरोहर है,
आने वाली पीढ़ी तक ले जानी है।

अब सभी को जागना होगा,
धरोहर को बचाना होगा।

संकल्प हमें ही लेना होगा,
मिलकर ही निभाना होगा।

रचयिता
रीना सैनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय गिदहा,
विकास खण्ड-सदर,
जनपद -महाराजगंज।

Comments

Total Pageviews