३३२~ अर्चना अरोड़ा PS बरेठर खुर्द, खजुहा, फ़तेहपुर

🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद- फतेहपुर से अनमोल रत्न शिक्षिका बहन अर्चना अरोड़ा जी से करा रहे हैं। जिनकी सकारात्मक सोच और प्रयास हम सभी को यह संदेश देते हैं कि आओ एक बार सामाजिक परिवर्तन और विश्वास के लिए कोशिश करके तो देखें। असम्भव नाम का सिम-सिम दरबाजा स्वयं खुल कर आपके प्रयासों को सम्भव बनाते हुए 56 को 198 बनाने के लिए स्वागत में खड़ा होगा। बहन जी के प्रयास वास्तविक रूप में हम सभी के लिए प्रेरक और अनुकरणीय हैं।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2347586038852313&id=1598220847122173

नाम- श्रीमती अर्चना अरोड़ा
पद- प्रधानाध्यापिका
विद्यालय- प्राथमिक विद्यालय बरेठर खुर्द
विकास खण्ड- खजुहा
जनपद- फ़तेहपुर
प्रथम नियुक्ति- 29/8/2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति- 19/5/2016

"कठिन कर्म की पगडंडी पर चल कर ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं"

मैंने इसी बात को आधार मान कर अपना सफर जुलाई-2018 में अपने विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के रूप में शुरू किया। मन बहुत उत्साहित था पर राह आसान नहीं थी। बहुत लोग हतोत्साहित करने वाले भी थे, पर मैंने तो हार मानना सीखा ही नहीं है। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, नामांकन संतोषजनक नहीं था। स्टाफ में केवल 2 शिक्षामित्र थे। विद्यालय परिसर भी बरसात में दलदल का रूप ले लेता था।

*विपरीत परिस्थितियों में जो जीते, वही असली विजेता है*

मैंने भी अपनी कमर कस ली और अपने प्रयास शुरू कर दिए:-

📋 नामांकन 📋
जुलाई- 2016- 56
सितम्बर 2016- 91
सत्र 2017-18- 110
सत्र 2018-19- 115
मई 2019 - 198
नवीन नामांकन कुल - 107

📋 हमारे प्रयास 📋

👉(1) घर- घर संपर्क से पता चला कि सरकारी विद्यालय के प्रति गाँव वालों की सोच नकारात्मक थी हर घर में सम्पर्क करके उस सोच को पहले सकारात्मक रूप दिया जिसका प्रतिफल मिला कि आज गाँव वालों का मिशन है कि गाँव का एक भी बच्चा प्राइवेट में नहीं पढ़ेगा।
👉(2) गाँव के 95% बच्चों का नामांकन वर्तमान में विद्यालय में ही है। आस - पास के गाँव के बच्चें भी विद्यालय में नामांकित हैं।
👉(3) समय - समय पर अभिभावक - शिक्षक मीटिंग।
👉(4) गाँव वालों में सरकारी स्कूल के प्रति विश्वास जगाना।
👉(5) विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को भी नामांकन बढ़ाने के लिए जागरूक करना।
👉(6) वर्तमान सत्र में नवीन नामांकन अब तक 107

👉🏻 *छात्रों की उपस्थिति*
प्रारंभ में उपस्थित 50% से भी कम थी। निरंतर अभिभावक संपर्क व फोन द्वारा संपर्क, अभिभावक - शिक्षक बैठक द्वारा उपस्थित बढ़ाई।
*स्टार आफ़ द मंथ* व *स्टार आफ़ द इयर* आदि को देकर बच्चों की अधिक से अधिक उपस्थिति के लिए प्रोत्साहित किया जिससे वर्तमान में उपस्थिति *90%* से अधिक रहती है।
👉🏻 *विद्यालय परिसर*
विद्यालय में बाउंड्रीवॉल नही थी। लोग जानवर भी बाँध देते थे। बरसात में तो परिसर पूरा पानी से भर जाता था व दलदल में बदल जाता था। कमरों तक पहुँचना मुश्किल था। ग्राम प्रधान के सहयोग से बाउंड्रीवाल बनवायी व प्रबंध समिति एवं अध्यापकों के सहयोग से सुंदर फूलों की क्यारियाँ बनायी। विद्यालय में *किचन गार्डन* में बहुत सी सब्जियाँ लगती हैं। सुंदर चित्रकारी युक्त विद्यालय सबके मन को भाता है।



👉🏻शारीरिक विकास एवं खेलकूद
*"स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मष्तिष्क का निर्माण करता है"* इसलिए छात्रों के शारीरिक विकास के लिए प्रतिदिन योगा एवं व्यायाम प्रार्थना सभा के बाद कराया जाता है।
👉🏻खेलकूद रैली में ब्लॉक व जिला स्तर तक छात्र प्रतिभाग करते हैं व स्थान पाते हैं।
👉🏻 *शैक्षिक उन्नयन*
विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। टी एल एम का प्रयोग शिक्षण में किया जाता है। इतना वर्ष छात्रों द्वारा विद्यालय में एक टी एल एम प्रदर्शनी भी लगायी गई। जिसमें स्वयं छात्रों ने BEO सर व अन्य शिक्षकों के सामने स्वयं विषय की व्याख्या की जिसे देखकर सभी शब्दहीन हो गए।
👉🏻 *गतिविधि आधारित शिक्षा* व *कर के सीखने* पर आधारित शिक्षा से छात्रों में रुचि जागृत की जाती है व विद्यालय में उनके ठहराव में भी वृद्धि होती है।
कला - क्राफ्ट द्वारा बच्चों में कौशल का विकास किया जाता है व छात्रों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया।
💁🏻 *उपलब्धि*
👉🏻 मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि बच्चों का विद्यालय के प्रति लगाव व अभिभावकों का विद्यालय के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है।
👉🏻 ब्लॉक *स्तरीय कहानी प्रतियोगिता* में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
👉🏻 विद्यालय की प्रगति के लिए आदरणीय *जिलाधिकारी* महोदय द्वारा 25 जनवरी-2019 को *सम्मानित* किया गया।
👉🏻 वर्तमान में प्रा०वि० बरेठर खुर्द जिले के *उत्कृष्ट विद्यालय* में से एक है।

साभारः अर्चना अरोड़ा PS बरेठर खुर्द, खजुहा, फ़तेहपुर

संकलन: बबलू सोनी
मिशन शिक्षण संवाद फतेहपुर

नोट: आप अपने मिशन परिवार में शामिल होने, आदर्श विद्यालय का विवरण भेजने तथा सहयोग व सुझाव को अपने जनपद सहयोगियों को अथवा मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर-9458278429 & 7017626809 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

साभारः
टीम मिशन शिक्षण संवाद
01-06-2019

Comments

Total Pageviews