अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,92,नीलम कुमारी ,सीतापुर

*👩🏻‍🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2349330188677898&id=1598220847122173

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण- 92*
(दिनाँक- 03 जून 2019)

नाम--नीलम कुमारी
पद---प्रधानाध्यापक
विद्यालय-प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर, ब्लॉक -खैराबाद,जिला-सीतापुर।

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
मैं नीलम कुमारी वर्ष 2002  में बेसिक शिक्षा विभाग में प्रथम नियुक्ति प्राप्त कर प्रवेश किया।अपनी विद्यालयीय शिक्षा व B T C 2000 के प्रशिक्षण के दौरान ही निश्चय कर लिया था कि मैं हर बालिका को आत्म सम्मान के साथ जीना सिखाऊंगी,उन्हें सपने देखने और सपने को सच करने का हौसला दूंगी,ठीक उसी प्रकार जिस तरह मेरी माँ, भाई, मेरे शिक्षक,शिक्षिकाओं ने मुझे दिया।
     मन में अनेकानेक सपने लेकर जब शिक्षिका के रूप में आई तो बहुत हैरान थीकि किताबें,प्रशिक्षण ,नियम,क्या कहते हैं और यहाँ क्या किया जा रहा है।
आज 2019 में good touch और bad touch की बात समझा रहे हैं बच्चों को जबकि मैने जाते ही उस माहौल में जी रही बालिकाओं के अंदर इसे समझने की क्षमता दी,उस समय सोशल मीडिया जैसी कोई चीज इतना प्रचलित नही थी कि अपनी बातको जोर -शोर से कहा जाए न ही मिशन जैसा समूह जहां पर अच्छीऔर सकारात्मक बातों द्वाराशिक्षा  व शिक्षक का सम्मान हो।
     बहुत विरोध झेलना पड़ा मुझे बहुत लोगों से धमकी भी मिली। किसी भी क्रीड़ा प्रतियोगिताए रचनात्मकता जैसे कार्यों की कोई जगह नही थी,पर मेरे अंदर पी टी ऊषा ,कल्पना चावला ,सायना नेहवालजैसे किरदार रचे बसे थे।
मैने प्रतियोगिता हेतु बालिकाओं को तैयार किया और ब्लॉक स्तर पर विजयी भी हुए कोई दौड़ में ,कोई खो-खो में।
    बालिकाओं का उत्साह व खुशी देखकर मेरा मन झूम उठा। वर्ष 2008 मे पदोन्नति के फलस्वरूप प्रधानाध्यापक का पद प्राप्त हुआ।
नए लोग,नया विद्यालय,नया वातावरण पर एक चीज जो नई नही थी वह थे बच्चे,मुझे सारी दुनिया के बच्चे एक जैसे ही लगते हैं।दो जर्जर कमरे,एक अतिरिक्त कक्षा -कक्ष के साथ शुरू हुआ प्र०अ०के रूप में सफर और धीरे धीरे मेरे विद्यालय मे ईश्वर सब कुछ भेजते रहें,हमने केवल अपना कर्म किया।
    विद्यालय में बच्चे जितना ज्यादा प्रसन्न रहेंगे विश्वास करिये आपकी प्रगति निरंतरता को प्राप्त करती रहेगी।
मैने यह भी महसूस किया कि गांव में बालिकाओं  की शिक्षा,पोषण,और सुरक्षा निम्न स्तर पर है,जैसे तैसे कक्षा -8 तक कि पढ़ाई और कुछ तो केवल कक्षा-5 तक की ही पढ़ाई कर घर बैठ जाती थी।
     मैंने सोचा जब तक ये सब अपने बीच की किसी बालिका का उदाहरण नही देखेंगी तब तक इन पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा, और फिर मैंने कक्षा -8 उत्तीर्ण कर चुकी एक बालिका का प्रवेश स्वयं  जाकर कक्षा-9 में करा दिया,यह लाइन लिखने में बहुत आसानी से लिख गयी लेकिन इसको करने में क्या -क्या झेलना पड़ा यह मैं और 'मिलाना' ही जानती है,कुछ बाधक तत्वों ने रोड़े अटकाए,छात्रा की साइकिल गायब करवाई लेकिन उसके अंदर मैं बराबर यही भरती रही---
" अवरोध सभी जब ठोस हुए, संकल्प पिघलकर हुआ तरल।
तुम चट्टानों से खड़े रहे,हम धाराओं से बह निकले"
  आज वह कक्षा 9 की छोटी सी लड़की M. A. की शिक्षा प्राप्तकर अपनेगांव की पहली P G शिक्षा प्राप्त छात्रा बन चुकी है,और आज उस गांव के अलावा आस-पास केगाँवों की लड़कियां भी चल पड़ी हैं अपना सपना पूरा करने।आज वह रोल मॉडल बन चुकी है उस क्षेत्र में और हम सभी के लिए भी।
*अन्य प्रमुख उपलब्धियां*
1-मेरे विद्यालय के छात्र-छात्राएं अब हर स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता ,आयोजन में बढ़ चढ़कर  हिस्सा लेते हैं व आनन्दित होते हैं।
  माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष योग प्रदर्शन का अवसर भी विद्यालय के बच्चों को प्राप्त हुआ व जनपहल पत्रिका के आवरण पृष्ठ पर विद्यालय के बच्चों को व मुझे स्थान दिया गया जो एक बड़ी उपलब्धि है विद्यालय के लिए।
2-विद्यालय के प्रत्येक कार्यक्रम में महिला अभिभावकों की उपस्थिति अनिवार्य है,प्रयास करती हूं कि उनके बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को भी हल कर सकूं।
3-महिला सशक्तिकरण अभियान में प्रतिभाग किया,कार्यक्रम की गतिशीलता हेतु विद्यालय में महिलाओं से जुड़े सभी मुद्दों पर सार्थक चर्चा।
4-वर्ष 2008 में 'नई दिशा 'अभियान में D R P के रूप में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित।
5-वर्ष 2016 में आदरणीय जिलाधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी जी द्वारा'उत्कृष्ट शिक्षिका 'सम्मान
6-ब्लॉक स्तरीय,जनपद स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय प्रतिभाग।
7-वर्ष 2018 की जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता में डायट प्राचार्य द्वारा सम्मानित।
8-T L M मेला में ब्लॉक खैराबाद  का प्रतिनिधित्व करतेहुए जनपद स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त।
9-विद्यालय के बच्चे योगा में जनपद स्तर पर प्रथम व2018 की प्रतियोगिता में मंडल में तृतीयस्थान प्राप्त किया।
10-पी टी व व्यायाम प्रदर्शन मे जनपद में प्रथम स्थान व 2018 की प्रतियोगिता में मंडल में द्वितीय स्थान।
11-मिशन शिक्षण संवाद द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा मे विद्यालय के बच्चों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किये।
12-गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता मे विद्यालय के बच्चोने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
13-U P दिवस कार्यक्रम व यूनिसेफ द्वारा आयोजित change maker प्रोग्राम में उत्कृष्ट प्रदर्शन
14-अन्नपूर्णा सेवा संस्थान व पतंजलि द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया।

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews